8 October 2025 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा | अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा | शादी के लिए कुछ लोगों को शार्टलिस्ट कर मीटिंग करने का विचार कर सकतें है | आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है ।

व्यापार/नौकरी: आज अधिक लोभ से दूर रहें | व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा | अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें | बेरोजगार लोगों को आज जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है ।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें |

यात्रा: शाम तक कहीं पास की यात्रा करनी पड़ सकती है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से, आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। लंबे अंतराल तक काम करते रहना आपको परेशान कर सकता है, सही मैनेजमेंट रखें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें |

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आप के लिए परेशानी पैदा करेंगें । अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें । योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है ।

यात्रा: आज किसी की यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना |



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज शुक्र आपको अच्छी ऊजा भेज रहा है | प्रभु की आराधना में मन लगेगा | स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें | रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें। आज आपका भाग्यशाली रंग मिजेंटा है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें | आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है।

स्वास्थ्य: आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें | आपकी पीठ के लिए योग करना भी अच्छा हो सकता है |

यात्रा: यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा | दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। घर में किसी चीज़ को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे | प्यार में दिखावा करने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है, सावधान रहे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से विचार कर ले | जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ होगा | जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी |

यात्रा: वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपका भाग्यशाली रंग नारंगी रंग है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज गलत कार्यों से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें | तेल के व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करना चाहिए | आज आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते है। अपने प्रयासों के लिए खुद को पुरस्कृत करें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को मौसम की वजह से जोड़ो व हड्डियों में दर्द की वजह परेशानी रह सकती है। ।

यात्रा: व्यापारिक यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद और लाभदायक साबित होंगी।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा | यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें | नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज आपका शुभ रंग हल्का नीला है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेल जोल बनाये रखें | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

स्वास्थ्य: अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

यात्रा: अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज आपका ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज इनकम अच्छी होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा | नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है। परीक्षा का सैंपल पेपर हल करना आने वाले पेपर के पैटर्न से अवगत कराएगा इसे नजरअंदाज न करें।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।

यात्रा: परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। आप अपने लिए नए कपड़े या मोबाइल की खरीदारी कर सकते हैं। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे | भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं भी बना सकते हैं | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई सहकर्मी आज आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा |स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों को गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है।

यात्रा: आज कुछ लोग जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । घर की व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम छोड़ सकते हैं | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इस से आपकी काबिलियत और मजबूत होगी।

स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। खान-पान का विशेष रुप से ध्यान रखें।

यात्रा: देश देशांतर की लंबी यात्रा का योग है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। कुछ लोगों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताएगी | जीवनसाथी के साथ अपने शक को दूर करना आपके लिए हितकर होगा। प्रेम में गम का अनुभव महसूस कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज कोई पुरानी रकम वापस मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्या खत्म हो सकती है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे |

स्वास्थ्य: आज आप खुद को फीट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वह नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी।

यात्रा: यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन गणेशजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा | किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं | झूठ बोल कर आप कई फंस सकते हैं, सावधान रहे। पार्टनर से रखी हुई अपेक्षाएं पूरी न होने की वजह से थोड़ी निराशा महसूस होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप धन की बचत करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं | किसी क्लाइंट के पास अटका पेमेंट जल्दी प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।

यात्रा: आज आपको अधिक सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं जानें की सलाह दी जाती है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 8 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। आज के दिन विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें | आज अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते है। सिंगल युवक युवतियों की जिंदगी में प्यार का रस घुल सकता है। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे | व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य ले। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें |

स्वास्थ्य: महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है।

यात्रा: आप को सलाह दी जाती है की वाहन धीरे चलाएं और हेलमेट का उपयोग करे ।