6 December 2025 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे | इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ है उन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में गतिविधियां अनुकूल रहेंगी। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे | सैन्य विभाग के लिए जो लोग तैयारी कर रहें हैं उनको शुभ सूचना मिल सकती है |

स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती हैं, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले |

यात्रा: आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा | महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आज अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आपको मुसीबत में डाल सकती है | नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। नौकरी संबंधित बड़ा निर्णय आपके द्वारा अचानक से लिया जा सकता है। पुत्र के कैरियर के लिए आज का दिन विशेष साबित हो सकता है |
स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: सेहत में थोड़े बदलाव दिखेंगे, लेकिन तकलीफ कुछ देर ही रह सकती है।

यात्रा: किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का दिन रहेगा। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार करने की जरूरत है। कुछ लोगों को अपने सबसे करीबी व्यक्ति की चिंता सता सकती है। पति और पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे | आज प्रेम पाटर्नर का खास ख्याल रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। मिथुन राशि के जातक व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लापरवाही न करें। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, वो जल्दी ही हासिल कर सकते है। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है |

स्वास्थ्य: अपने बच्चों का बढ़ती सर्दी में ख्याल रखें । कुछ लोगों को थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

यात्रा: दूर की यात्रा करने की संभावना बनेगी ।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। आज किसी को आपकी जरूरत हो सकती है, वह व्यक्ति आपका कोई खास हो सकता है। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत आज होगी | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे | व्यापार में आज आपको अक्समात बदलाव करना पड सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा है,तो कुछ सुधार देखने को मिल सकता है |

यात्रा: तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | जीवन में कुछ साथर्क करना चाहते हैं तो आत्म संदेह को दूर करें। आपके गुप्त विरोधी आपका नुकसान कर सकते हैं, सावधान रहे। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतने की जरूरत है | छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे | इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में अभी कुछ मंदी का असर बना रह सकता है। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपके साथ काम करने वाले अपना काम समझकर काम करेंगे। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले साल का पेपर हल करना बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें नियमित और समय पर भोजन करने की सलाह दें।

यात्रा: आज यात्रा करते समय सावधान रहे |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज आप की दिनचर्या अच्छी रहेगी। बातचीत से कई मसले निपटा सकते है | माता-पिता बाहर रह रहे बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा | आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। निवेश किये हुए पैसों से लाभ मिल सकता है | व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी | ऑफिस में कार्य करते समय कुछ गलती हो सकती है, थोड़ा सचेत रहें।

स्वास्थ्य: असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा लापरवाही ना बरतें।

यात्रा: आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल रहा है तो आपको जाना चाहिऐ। ।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते है। घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सख्त जरूरत महसूस होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है | कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। आज मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे | नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा।

स्वास्थ्य: आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें |

यात्रा: आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले आज किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। आज आपका भाग्यशाली रंग पीला है | आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी | पारिवारिक बिजनेस में आज भाई व बहन के सहयोग ले सकते है यह सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा । संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है | नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा।

यात्रा: किसी वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज आप भगवान की अराधना करे आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें | जीवन साथी गुस्से में आकर कुछ गलत बोल सकता है। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा | आज के दिन व्यापारीयों को थोड़ा संभल कर व्यापार करने की आवश्यकता हैं। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी | सरकारी ऑफिस मे किसी भी तरह की राजनीति से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य: आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं।

यात्रा: आपके द्वारा की गई कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान को नजरअंदाज न करें।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | किसी का विरोध ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विवाहित लोग, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें | बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं | सही समय पर उचित निर्णय लेने की कोशिश करें | सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है |

स्वास्थ्य: खाने पीने को लेकर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रख पाना नुकसान देने वाला है। यदि आप धूम्रपान करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है |

यात्रा: परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। अपेक्षित लोगों का साथ न मिलने से अकेलापन बढ़ सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: अहंकार से दूर रहे हैं, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है | व्यापार से जुड़े लोगों को मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है | भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आज के दिन आप नौकरी में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। किसी पुरानी बीमारी को सिर्फ खान पान का तरीका बदल कर ठीक किया जा सकता है।

यात्रा: जो लोग विदेश यात्रा पर जा रहे हैं वो अच्छे मौसम और रोमांचक यात्रा का मजा ले सकेंगे।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 6 December ( दिसम्बर ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें | क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाए | प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होगा | प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए आज का दिन शुभ है | विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है |

स्वास्थ्य: यूरिन संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं, इससे बचने के लिए पानी अधिक पीएं।

यात्रा: अपनी नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है |