30 October 2025 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज आपको जिस चीज की तलाश थी वह पूरी होगी। आज आपके लिए अपने परिवार को समय दे पाना कठिन लग रहा है, व्यस्तता रहेगी। आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट हैं, लेकिन अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें। अपनी वास्तविक इच्छाओं और जरूरतों को पूरा होने दें। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी | नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहे।

स्वास्थ्य: लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है |

यात्रा: अपने नियंत्रण से बाहर की किसी परिस्थिति से मजबूर होकर आपका तय ट्रिप कैंसिल पड़ सकता है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन अपने ईष्ट देव को फूल चढ़ाएं, आपके काम अच्छे से होंगे | अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे | आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज भाई-बहनों से आपको आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ विचार किए जाने की उम्मीद है, इसे लागू करने का प्रयास करेंगे। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी | जो लोग नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनका अंत में भाग्यशाली दिन होने जा रहा है |

स्वास्थ्य: सुबह सुबह वॉक या जॉगिंग के लिए निकलना आपको शेप में वापस लाने वाला है ।

यात्रा: लंबी यात्रा बीमारी का कारण बन सकती है, सावधान रहे।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। चुगलखोर लोगों से सावधान रहें । प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आज बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पेड़ की परिक्रमा करें | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें | निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। सुस्त चल रहा कारोबार आज कुछ बेहतर हो सकता है। आपके द्वारा पूरा किए गए असाइनमेंट में सीनियर को बड़ी कमी मिलने वाली है।

स्वास्थ्य: रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें |

यात्रा: आप में से कुछ लोगों को कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज जिस चीज को आपकी अंतरात्मा सही माने उसे जरूर करें। आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। अपनी समस्याओं को अधिक ना बढ़ने दें | जीवनसाथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।  आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आपका कोई लेन-देन का मसला सुलझ सकता है। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें | आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा बीतने वाला है।

यात्रा: परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी | कुछ लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें | आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वालों अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें | व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। यदि आपने किसी विदेशी कंपनी में काम करने का सोचा है, तो आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें।

स्वास्थ्य: बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है, सावधान रहें |

यात्रा: छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन यश की प्राप्ति होगी | आज किसी मामले में एक पक्ष कि बात सुनकर फैसला न करें, अन्यथा अनजाने में गलत निर्णय लें सकते हैं | आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप किसी विपरित लिंगी व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की बचत को लेकर आपको ठोस कदम उठाने होगा | प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए आज का दिन शुभ है | विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है |

स्वास्थ्य: महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोगों को पीठ दर्द और गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है।

यात्रा: आज का दिन यात्रा के लिए अच्छा है। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। प्रेमी से दिल की बात एक दूसरे की शेयर करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगी | इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है | नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं |

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। यदि आपको अवसाद या चिंता की समस्या है, और आपको लगता है कि यह ज्यादा हो रहा है, तो अपने चिकित्सक को फोन करने में संकोच न करें।

यात्रा: यात्रा के दौरान शार्ट कट लेने से बचना हितकर होगा, लेकिन कठिनाई होने की संभावना है |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको पुरानी बहुमूल्य चीजें के मोलभाव पर लाभ होगा। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं | साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और अधिक मजबूत होगा। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है |

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

यात्रा: जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए आज अच्छा मौका है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभता से परिपूर्ण रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। परिवार में रिश्तों को संभालने में अगर थोड़ा झुकना भी पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज दिन के अंत में कुछ वित्तीय लाभ की अपेक्षा करें। इस राशि के जो लोग कपडे का बिज़नेस करते है आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं |

स्वास्थ्य: कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा।

यात्रा: देश देशांतर की लंबी यात्रा का योग है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। आप को सलाह दी जाती है की घर में अनावश्यक चीजे न रखे | पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा | प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। व्यापार में सब कुछ अच्छा रहेगा | बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है।

यात्रा: यातायात के नियमों का पालन करें अन्यथा जुर्माना भरना पड़ सकता है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग मिलेगा। घर के लिये कुछ जरूरी चीजें भी खरीद सकते हैं | लोगों के साथ संबंधों को सुधारते समय आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोच-विचार करने की आवश्यकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें बदनामी हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा | कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे | कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

यात्रा: जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने पर जाने का अवसर पाकर आप बेहद रोमांचित महसूस करने वाले हैं।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 30 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे | आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें | प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक दशा में अच्छा बदलाव आएगा। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रापर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच-समझ लें।

स्वास्थ्य: जोड़ो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है, नियमित व्यायाम करें।

यात्रा: बिजनेसमेन को लिए आज बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है।