3 October 2025 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें | पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रह सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा | रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: घर के खर्च बढ़ सकते है इसलिए बजट बनाकर चलने से लाभ होगा। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । प्रोपर्टी से संबंधित कागजी कार्यवाही को बहुत ध्यान से करें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं ।

यात्रा: आप में से कुछ लोग किसी अन्य शहर में रहने वाले दादा दादी से मिलने जा सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज ग्रह की स्थिति आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। आपके सोशल नेटवर्क में मजबूत आयेगी। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।  आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आज आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। व्यवसाय करने वाले जातकों को उन्नति के अवसर मिल सकते है। शिक्षा में लाभ के अवसर मिलने के योग हैं | नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है |

स्वास्थ्य: गर्मी की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।

यात्रा: भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | घर पर ज़िम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। किसी के प्रति प्रतिशोध की भावना न रखें। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जो जातक व्यवसाय करते हैं उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।

यात्रा: दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा | बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा | शादी के लिए कुछ लोगों को शार्टलिस्ट कर मीटिंग करने का विचार कर सकतें है | आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है ।

व्यापार/नौकरी: आज आपको संभलकर पैसे खर्च करने चाहिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में किसी भी निर्णय को अमल में लाने से पहले दोबारा सोचने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है।

स्वास्थ्य: अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें।

यात्रा: परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। असफलता से टूटने के बदले इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती है। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज बेवजह धन खर्च करने से बचें। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे । पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। जिन लोगों की आज छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें । परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में तेजी से सुधार का अनुभव कर सकते हैं।

यात्रा: शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते है | बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आज रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिल सकता है। आज का दिन फूलों का कारोबार करने वालों के लिए शुभ है | आपको रुके हुए कामो मे ढील देने से बचना चाहिये | ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ भी हो सकती है।

स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।

यात्रा: यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित करनें के बारे में सोच सकते है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन अपने सपने को साकार करने का है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी । आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें है | कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा | कुछ लोगों को करियर में बदलाव की इच्छा होगी |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य आज थोड़ा मिला-जुला रहेगा, बेहतर होगा कि जंक फूड को एवॉयड करें।

यात्रा: किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाये रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे । सही समय पर सही काम करने से आप चूक सकते हैं, सावधान रहे। जिन लोगों की आज छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: अच्छे स्वास्थ्य के लिए सीजनल फ्रूट का सेवन करे।

यात्रा: जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा ।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिना योजना के नया व्यापार करने से बचें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें | करियर से संबंधित बातों में पहले स्थिरता लाने की कोशिश करें ।

स्वास्थ्य: आज आपका कमजोर स्थान आपकी आंखे है, सावधान रहे |

यात्रा: कहीं घूमने जाने का स्थान बुद्धिमानी से चुनें।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का दिन रहेगा। कीमती वस्तुओं को कड़ी सुरक्षा में रखें | आप अधिक सोचने से बचें | पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार करने की जरूरत है। आज प्रेम पाटर्नर और जीवनसाथी का खास ख्याल रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है | नौकरी में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। युवा वर्ग अपना टाइम व्यर्थ ना करके भविष्य संबंधी रूपरेखा तैयार करने में लगाए तो उचित रहेगा।

स्वास्थ्य: बहुत अधिक दिमागी कार्य करने की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं।

यात्रा: अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे है तो दिशाशूल का परिहार कर के यात्रा करे, आप के लिए अच्छा रहेगा |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। अपनी इम्पोर्टेन्ट चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है | किसी समस्या से आपको राहत मिलने सकती है | जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत और लगन से प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की संभावना नजर आ रही है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

यात्रा: अगर विदेश यात्रा का मन बना रहे है तो अभी ही जाने की सोचें।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 3 October ( अक्टूबर ) 2025

निजी जीवन: आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा | जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। कुछ चीजों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोधित हो सकते है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक रूप से समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। बिजनेस में जितना मुनाफा आपने सोच रखा है उससे ज्यादा प्राप्त होने की आशंका है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र लोन लेने की सोच सकते हैं। करियर के रास्ते पर आगे बढते हुए किसी भी तरह के विवाद में फंसने से बचना चाहिए।

स्वास्थ्य: अपने खानपान पर ध्यान रखे ।

यात्रा: यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। अपने शहर के किसी नए पार्क की यात्रा करे |