24 July 2026 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज के दिन आपके ग्रह आपको अच्छा भाग्य देगें | निवास स्थान में बदलाव या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं । लोगों की आलोचनाओं का नकारात्मक असर अपने ऊपर न होने दें। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग नीला है | आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज समझदारी से धन का उपयोग करें। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है | किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें |

स्वास्थ्य: कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रह सकती है तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

यात्रा: आज ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें। चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको धन का लेनदेन किसी को बीच में रखकर करना बेहतर रहेगा। आप अपना सेल बढाने या ज्यादा कमिशन कमाने में सफल रहने वाले हैं। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। स्टूडेंट्स किसी स्थिति या मामले के कारण परेशान हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। आज रात कुछ स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर कुछ पकाएं।

यात्रा: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। वाहन खरीदने की योजना पर विचार कर सकते है | शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा | आज आपका प्रेमी आप पर पूरी तरह से हावी हो सकता है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन पैर दर्द और कमर दर्द सता सकता है।

यात्रा: लगातार चलने वाली यात्रा से ब्रेक लेकर आप खुद को थकान से राहत दे पाएंगे।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। अपने मोबाइल का आज विशेष ध्यान रखें जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा | प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें आप को लाभ मिलेगा।आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा | जो जातक व्यवसाय करते हैं उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। बेरोजगार जातकों को आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है, यह कॉल आपके लिए सब कुछ बदल सकती है | आज आपको अपनी नौकरी में भी एक के बाद एक काम सौंपा जा सकता है, सावधान रहे |

स्वास्थ्य: सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए |

यात्रा: यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहे।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें | घर पर ज़िम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में अपने पेपरों और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें, लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं।

स्वास्थ्य: गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यात्रा: आज किसी की यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कामों में अधिक उलझे रहने की वजह से परिवार के लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं | स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन खेलकूद में ज्यादा रहेगा | जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलने दिन है इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं | बिजनेस संबंधी नए काम की प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। बेरोजगार लोगों को आज जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है ।

स्वास्थ्य: बारिश की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।

यात्रा: कुछ व्यवसायिक यात्राएं पूरी हो सकती हैं।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज के दिन सुबह से व्यस्तता दिखाई देगी | आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।  आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज मित्रों का आर्थिक सहयोग मन से निराशा का भाव खत्म करेगा। आज का दिन बिजनेस में तरक्की प्रदान कर सकता है | आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं | अपने काम के प्रति अधिक आश्वस्त रहें। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे।

स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए।

यात्रा: आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है | परेशानी से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। अपने प्रिय से मिल पाने में कुछ समस्याएं आ सकती है। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 4 है |  

व्यापार/नौकरी: आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। बिजनेसमैन को आगे बढ़ने की बेहतर अपॉर्चुनिटीज मिलेगी। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है | किसी काम को लेकर अधिक सोच विचार न करें।

स्वास्थ्य: मौसम से होने वाले रोगों के प्रति सचेत रहें ।

यात्रा: आज आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वालों को अपने पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चलेगी जो वे जानना नहीं चाहते थे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी | वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। जो लोग सरकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं उन्हें अपने प्रयास और तेज़ कर देने चाहिए।

स्वास्थ्य: व्यायाम और आहार आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

यात्रा: कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड सकती हैं। |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज संतोषी माता की पूजा करें, इससे मान सम्मान में वृद्धि होगी | आप में से कुछ अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें सकते है। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी । आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें | सुस्त चल रहा कारोबार आज कुछ बेहतर हो सकता है | नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं | काम से जुड़े हुए लोगों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है।

स्वास्थ्य: अपने आहार में कुछ बदलाव करें, कम खाने पर विचार करें और घर का बना खाना खाएं, भले ही आपका समय सीमित हो, इसके लाभ इसके लायक हैं।

यात्रा: आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। दूसरों को जो भी आप सीख देते है उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले | अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा |

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सजग रह कर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे।

यात्रा: अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी से मांग कर वाहन न चलाएं |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा | दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे | प्यार में दिखावा करने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है, सावधान रहे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज अहंकार से दूर रहे हैं, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है | व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको सतर्क रहना होगा | भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। शिक्षकों के लिए दिन उर्जा से भर पूर्ण रहने वाला है।

स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। गर्मी से तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है।

यात्रा: आज दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा |