23 January 2026 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा | शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: अहंकार से दूर रहे हैं, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है | भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, सावधान रहें।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक रूप से थोडा परेशान रह सकते है | चिंता के क्षणों में ध्यान आपकी मदद कर सकता है।

यात्रा: घुमनें के शौकिन लोग मजेदार यात्रा के लिए कोई भी जोखिम उठा सकते है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी | कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेगी। आज के दिन विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें | आज अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते है। लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वालों अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें | व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। यदि आपने किसी विदेशी कंपनी में काम करने का सोचा है, तो आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें।

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।

यात्रा: पब्लिक ट्रॉसपोर्ट से यात्रा करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले | अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। व्यापारी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर डरें नहीं | युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए | सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा |

स्वास्थ्य: आपके लिए घर के बाहर का तैलीय भोजन हानिकारक साबित हो सकता है, सावधान रहे ।

यात्रा: विदेश यात्रा के कार्यक्रम में किसी अप्रत्याशित कारण से देरी होने की संभावना है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज अधिक लाभ के लालच में हानि भी उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें | कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। व्यापारियों को नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए | जब तक कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। अगर आप पत्रकार है तो लेखन के लिए अच्छा दिन है।

स्वास्थ्य: उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। यदि आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाते हैं तो आज आप बीमार महसूस कर सकते हैं |

यात्रा: परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का विचार किया जाएगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। आज मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें आप को लाभ मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: जिन गलत आदतों की वजह से सेहत बिगड़ती है, उनमें सुधार करने की कोशिश करें।

यात्रा: किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। व्यापारीयों के बाज़ार में नए शत्रु बन सकते हैं, सावधान रहें | होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को नौकरी के लिये कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

यात्रा: आज के दिन वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपका कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत होगा | परिवार के साथ किसी गेम को खेलना आनंददायक साबित होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। किसी से धोखा जाल साझी ना करें आपके लिए अच्छा रहेगा | व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी | नौकरी में बॉस या किसी अधिकारी के साथ कहासुनी हो सकती है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें |

यात्रा: विदेश से संबंधित यात्रा करते समय काम से जुड़ी बातों पर ही ध्यान देना होगा।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें। चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है | यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है ।

स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। सर्दी की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है।

यात्रा: आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके जानकारों से मार्गदर्शन अवश्य लें। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय मंगलकारी नज़र आ रहा है। लवमेट्स के लिए आज सब कुछ अच्छा रहने वाला है। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलेगा | प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें | व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें |

स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानियां हावी हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।।

यात्रा: आज आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है | लोगों की नजरों में आपकी एक अच्छी इमेज बनेगी। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आप किसी संस्था से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा | तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

यात्रा: आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रह सकता है | आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा | आपके भाई-बहन आपको कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। लंबे समय बाद अपने जीवनसाथी से मिलना रोमांचक होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको अपने माता पिता की ओर से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। कुछ पैंडिंग बिल चुका पाने में सक्षम साबित होंगे, सुकून महसूस कर सकेंगे। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए आज का दिन शुभ है | विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है |

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

यात्रा: समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 23 January ( जनवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर अपना किमती समय बर्बाद करेंगे | शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज अचानक धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है, मेहनत करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है।

स्वास्थ्य: अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

यात्रा: जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफर यादगार रहने वाला है।