2 January 2025 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें | आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें | कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | आपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें | युवा वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

यात्रा: आज सेहत अच्छी रहने के कारण आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के व्यय का भी योग बना हुआ है | जिन लोगों का कारोबार बंद पडा हैं उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा | जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

स्वास्थ्य: उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। आज कुछ लोगों को सर्दी लग सकती है ठंडी हवा से बचें।

यात्रा: यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा | ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके पार्टनर जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। अकेले युवक-युवतियों को लव पार्टनर मिलने की सम्भावना है | आज आप मां दुर्गा की उपासना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा | कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें | यदि आप कंपनी बदलने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले खुद को तैयार करना होगा। खेलकूद के माध्यम से कुछ लोग अपनी अलग ही पहचान बनाते हुए दिख रहे है।

स्वास्थ्य: खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

यात्रा: किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको सलाह दी जाती है की समय का दुरूपयोग न करें। बच्चें किसी सामान के लिए जिद्द कर सकते हैं। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | व्यापारी वर्ग को भी विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार में सक्रिय रहना चाहिए | यदि आप पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो समय उपयुक्त है | जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी आज का दिन उनके लिए लकी रहेगा।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | कुछ लोगों की सर्दी की वजह से तबियत अचानक खराब हो सकती है।

यात्रा: यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढाव पर नजर बनाए रखें।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपके किसी पुराने काम की सराहना होगी। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मज़ा आएगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन आने के नये रास्ते बनेंगे | व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी | आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। बैंक से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है | नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें |

स्वास्थ्य: शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खानपान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

यात्रा: नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें आप को लाभ मिलेगा। जो महिलाएं सामाजिक रूप से एक्टिव है उनके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है | किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें | आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के आसार है | लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब फल का सेवन करे |

यात्रा: किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज किस्मत का साथ आपको मिलेगा। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ इन घंटों का समय बिताने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक रूप से, आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा | व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

स्वास्थ्य: बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। कुछ जातको को सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।

यात्रा: आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है,इसे लेकर रोमांचित रहेंगे |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। वाहन और घर खरीदने का संयोग बन रहा है। जल्दबाज़ी में कार्य करने की आदत पर लगाम लगाएं वरना चोटिल भी हो सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य को आपकी जरुरत पड़ने वाली है,समय निकालें। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए की गई कोशिश कामयाब हो सकती है। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें |

स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी ठीक करने के लिए जो उपचार आप ले रहे हैं, उसमें सतर्कता बनाए रखें।

यात्रा: यातायात के नियमों का पालन करें अन्यथा जुर्माना भरना पड़ सकता है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श दिन है। विवाहित राशियाँ उस जुनून को याद करती हैं जो उनके पास कभी था। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायर के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें |

यात्रा: आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हित कर रहेगा।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है, हो सके तो पहने | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी | गारमेंट का काम करने वालों को अच्छा लाभ होगा | व्यवसाय में ग्रोथ के लिए मीडिया और संपर्क सूत्रों का ज्यादा उपयोग करें। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत मिलेगी। आलोचना को दिल से न लें, बल्कि उससे सीखें।

स्वास्थ्य: कम इम्यूनिटी की वजह से सर्दी और एलर्जी की तकलीफ अधिक रह सकती है।

यात्रा: किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ सकता है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। भावनाओं में बहकर आज आप कोई निर्णय ना लें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं | जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन आपको गुस्से पर नियंत्रण लाना जरुरी है।

यात्रा: अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। आज आप किसी व्यापारिक समारोह में भी जा सकते है |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 2 January ( जनवरी ) 2025

निजी जीवन: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में रोकटोक देखे जाने से चिड़चिड़ाहट देखी जा सकती है। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा | प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में मददगार होगी |

स्वास्थ्य: अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए,परेशानी से बचे रहेंगे, अधिक मीठा और तले हुए पदार्थों का सेवन करने से बचे।।

यात्रा: काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है ।