18 February 2026 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रहें। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। संतान के विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। ज्ञान और परिश्रम से धन लाभ प्राप्त हो सकता है | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। अनाज के व्यापारी को अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते हैं | जो लोग नए से करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ सकता है, समय रहते सतर्क हो जाएं।

यात्रा: ट्रैवल के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शनदारा अवसर मिलने वाला है |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। किसी व्यक्ति से प्रेरित होकर जीवन में जो बदलाव लाना चाहते हैं, वह बदलाव हो सकता है। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: इस समय इनकम में अच्छी वृद्धि होगी | आज कोई नया कार्य आरंभ करने की रणनीति बना सकता है | जो महिलाएं करियर के क्षेत्र से जुड़ी है उनको धन संबंधित लाभ होने की संभावना है | बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है | प्रोफेशनल स्तर पर आपको पीछे मुड़कर देखने की जरुरत नहीं पड़ने वाली।

स्वास्थ्य: कुछ लोग बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहे।

यात्रा: सायंकाल के समय आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज के दिन ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे है । मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में सगाई विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेगी। आज प्रेम संबंधों में जिद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा प्राप्त हो सकता है | हार्डवेयर कारोबारियों का कारोबार अच्छा चलेगा | बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें | आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा |

स्वास्थ्य: गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यात्रा: कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, पर कार चलाते समय सावधान रहे |



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज शुक्र आपको अच्छी ऊजा भेज रहा है | घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है | शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। आज आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: अपने बच्चों का बदलते मौसम में ख्याल रखें ।

यात्रा: आज यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें बहते पानी से दूर रहें |



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। दूसरों की कमियां निकालने की आदत जल्दी छोड़ने की कोशिश करें आपके लिए अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी और स्थिर रहने वाली है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे सके। बिजनेस टिप्स के लिए सिंह से आज बात करें, उनके पास आपके लिए कुछ बहुत ही उपयोगी जानकारी होगी। आज सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें |

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा ।

यात्रा: पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है | बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें | किसी गरीब की मदद करें, पुण्य मिलेगा | आज के दिन जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बाते शेयर करेंगे | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज जोखिम भरे काम जैसे शेयर्स सट्टा आदि मैं किसी भी प्रकार का निवेश आदि करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले | महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें |

यात्रा: उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आज आपको थका हुआ महसूस कराएगी।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे | आप में से कुछ लोगों के परिवार में आज कोई छोटा सा आयोजन होने के संकेत हैं। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। आज आपका शुभ काला है | आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें | कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है | नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।

यात्रा: किसी काम से घर से बाहर जाना पड़ सकता है।।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग हल्का हरा है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे | इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ है उन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। सैन्य विभाग के लिए जो लोग तैयारी कर रहें हैं उनको शुभ सूचना मिल सकती है | यदि निजी नौकरी कर रहे है तो उसमे आपको किसी अपने का सहयोग मिल सकता है।

स्वास्थ्य: मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है |

यात्रा: कार्यसंबंधी यात्राओं के कारण आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है, सावधान रहे।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर आपकी व्यस्तता बढने की उम्मीद है। आज आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे | नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें | कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | आपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें |

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

यात्रा: यात्रा आरामदायक और अनुभव देने वाली रहेगी।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन अद्भुत रहने वाला है। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं | किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे | आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं | आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दे | व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

स्वास्थ्य: भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें | किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है।

यात्रा: ड्राइविंग सीखने वाले लोग आज वाहन चलाने की हिम्मत दिखा सकते हैं, लेकिन अपने पास समझदार ड्राइवर को रखे।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी | प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। टाइम-टाइम पर मेलबॉक्स चेक करते रहें | नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी पूरा करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | गर्म या तले हुए पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

यात्रा: अचानक कहीं जाने को योजना बन सकती है ।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 18 February ( फ़रवरी ) 2026

निजी जीवन: आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें | परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते है। आज आपका प्रियतम आपको खुश और शांत रखेगा | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको अपने बजट से अधिक जाने और कुछ नए बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी। मशीनरी तथा खान-पान संबंधित बिजनेस में बेहतरीन एग्रीमेंट मिलेंगे। लोन में देरी के कारण कोई प्रॉप्रर्टी हाथ से निकल सकती है। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सकारात्मक रहे तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।

यात्रा: शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।