1 May 2026 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है | आज आपको बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है | घर की विलासिता संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्च होगा। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी |

स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। सर्दी की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है।

यात्रा: यात्रा पर जाना है तो जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके प्रभाव व  प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं | आज आप अपने साथी के प्रति अतिरिक्त दयालु बनना चाहते हैं, उनके साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें | प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ रंग हल्का नीला है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन आने के साधन बनेंगे परंतु साथ ही खर्चों की स्थितियां भी बनी रहेगी। सेल या परचेज के काम से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है, फ्रॉड होने के संकेत हैं। बड़ी कंपनी के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रह सकती है। आज आपको नौकरी में किसी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा ।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आप के लिए परेशानी पैदा करेंगें । अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें । योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है ।

यात्रा: किसी बड़े पर्यटक स्थल पर जाकर घर के लिए कोई जरुरी सामान खरीद सकते हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। आज किसी भी झंझट में पड़ने से बचें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली इंसान का योगदान आपको बिजनेस संबंधी नई उपलब्धियां देगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे |

स्वास्थ्य: भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

यात्रा: अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अपने अनोखे आकर्षण से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है | आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। साझेदारी में बिजनेस करने वाले लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिऐ। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।

यात्रा: मौसम का मजा लेने कहीं जा सकते है |



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज शुक्र आपको अच्छी ऊजा भेज रहा है | प्रभु की आराधना में मन लगेगा | स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें | रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें। आज आपका भाग्यशाली रंग मिजेंटा है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी वर्तमान आर्थिक स्थिति यदि संतोषजनक नहीं तो पार्ट टाइम करने का विचार सही रहेगा। आज का दिन व्यापार में वृद्धि और नई दिशा देने के लिए शुभ है | खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं | अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को भी मिलेगा। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के कार्यों में अधिकता रहने वाली है |

स्वास्थ्य: लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है |

यात्रा: धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं | कुछ लोगों को ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज के दिन सुबह से व्यस्तता दिखाई देगी | आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।  आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। व्यवसाय संबंधी कोई भी नई जानकारी मिलेगी | नौकरी से जुड़े जातकों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त बन सकता है, जिसके साथ आपकी दोस्ती लम्बी चलेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।अगर आपको कमर में दर्द है तो दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें।

यात्रा: शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं।।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बुजुर्गो की भावनाओं का सम्मान करें | संतान को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दें | अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं | आपको पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज अधिक लाभ के लालच में हानि भी उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें | कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। व्यापारियों को नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए | जब तक कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी।

स्वास्थ्य: कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। गर्म हवा एवं गर्म वातावरण से बचें।

यात्रा: शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है, इस पर विचार करेंगे।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेगे। यदि आपका निर्णय दूसरों के सुझाव पर निर्भर है ,तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा।

व्यापार/नौकरी: आज रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लेकिन लापरवाही न करें। कामकाजी महिलाएं काम को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है |

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ समय बागवानी करने तथा प्रकृति के समीप व्यतीत करें।

यात्रा: यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित करनें के बारे में सोच सकते है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपको सुकून देने वाला रहेगा | सुख सुविधा के संसाधनों को बढ़ाने में आप अपने घर में प्रयास करेंगे। आपको सलाह दी जाती है की अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। नये कारोबारीयो का कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा | रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है |

यात्रा: परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा | आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं | यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें | विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा |

स्वास्थ्य: अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

यात्रा: अंतिम समय में यात्रा की योजना अधर में लटक सकती है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं ऑन लाइन खरीद सकते हैं | अपने जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें। अपनी प्रियतम से रोमांस करने का खूब मन करेगा। आज आपका शुभ रंग नारंगी है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी | व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप नया प्लान बनायेंगे। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहे।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर सेहत और फिटनेस के लिए भी काम करना जरुरी होगा।

यात्रा: आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 1 May ( मई ) 2026

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपका भाग्यशाली रंग गहरा लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। ऑफिस में महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालने पड़ सकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌।

स्वास्थ्य: गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है।

यात्रा: यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें |