03 March 2025 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ इन घंटों का समय बिताने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपको आदरपूर्वक दृष्टि से देखेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द होने की आशंका है, जिसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए ।

यात्रा: जो लोग आज शहर से बाहर ड्राइव करके जा रहे उनका सफर रोमांचक और आरामदायक रहेगा।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको किसी कार्यक्रम में सम्मानित किया जा सकता है | अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील फाइनल हो सकती हैं। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होगी |

यात्रा: आज रात आपको किसी खास जरुरत से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन आप शिवपूजन जरूर करें यह आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। कुंवारे लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है, जैसा वह चाहते हैं | शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठ की राय अवश्य लें | नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है | गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा |

स्वास्थ्य: स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

यात्रा: आज किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी को देखकर लोग आपसे सीखना चाहेंगे। किसी बच्चे या परिवार के किसी नौजवान को आप पर गर्व हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई करें। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। घर की सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेने से बचना चाहिए | अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें | यदि आप अपनी नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए उत्तम है। सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी।

यात्रा: आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ रंग क्रीम है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामले में लाभ देने वाला है। जो लोग व्यापार करते हैं उनको आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है | कार्य क्षेत्र पर दिया गया काम योग्य तरीके से होगा | आज करियर से जुड़े फैसले लेने में किसी बुजुर्ग की राय आपके बहुत काम आ सकती है।

स्वास्थ्य: अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

यात्रा: परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। कुछ लोगों के छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, पर कुल मिलाकर आज के दिन प्रेम भाव की वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आज वे अपनी प्रेमिका के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दे। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है | करियर से संबंधित बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ने लगेंगी।

स्वास्थ्य: जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं।

यात्रा: ऑफिस के काम से जुड़ी यात्रा पर जा सकते है।
स्वास्थ्य:



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग क्रीम है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको धन के मामले में भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा | यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि आज ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं।

यात्रा: देश से बाहर घूमने जाने का प्लान जल्द ही व्यवहार में लाया जाने वाला है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें | घर के कामों में मदद करने से जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आपके धन में वृद्धि होने की संभावना है। जिन लोगों का व्यापार सुस्त पड़ गया है वो तरक्की की राह पकड़ लेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए आज का दिन शुभ है | आज के दिन नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे।

स्वास्थ्य: मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।

यात्रा: छोटी-छोटी परेशानियां आपकी यात्रा में बाधा डाल सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज के दिन सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा | आप जिस किसी चीज के लिए परिवार पर भरोसा करते हैं उसे पूरी तरह निभाया जाएगा। जीवनसाथी का कोई सरप्राइज आपकी सारी थकावट को दूर कर देगा। आपकी चंचलता आपके प्रेमी को वशीभूत करेगी। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा | करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। कार्य क्षेत्र में जो निर्णय लिया है, उस पर डटे रहने की कोशिश करें। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य: अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या उठ सकती है, सावधान रहे।

यात्रा: कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, पर कार चलाते समय सावधान रहे |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए एक अनुकूल दिन साबित होगा | एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढेगा | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते और मजबूत होंगे | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है | व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा |

स्वास्थ्य: दोस्तों के साथ बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है।

यात्रा: किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। कामकाजी महिलाये घर की साफ-सफाई के अलावा सजावट पर भी ध्यान दें तो अच्छा रहेगा | जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर हैं। आज ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पेमेंट बहुत सावधानी पूर्वक करें | आज किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। मेटल के व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा रिस्क लेने से परहेज करना होगा। काम संबंधी फोकस बना रहेगा, लेकिन खुद को प्रेरित करने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों को इस समय त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं तंग कर सकती हैं।

यात्रा: अगर आप आराम से यात्रा करना चाहते हैं तो लंबी यात्रा के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 03 March ( मार्च ) 2025

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी का झूठा बिलकुल ना खाएं | कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है | कारोबार में कोई नया अवसर आपको दिखाई देगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। ऑफिस में अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है |

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिन लोगों को किडनी से संबंधित बिमारी है वह सावधान रहे |

यात्रा: दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।