सिंह(Singh) वार्षिक राशिफल 2023
सिंह राशि 2023 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : आर्थिक दृष्टि से वर्ष 2023 धन को लेकर मिश्रित संकेत दे रहा है | गुरू की धन भाव पर दृष्टि विशेष शुभ व धन के संचय के लिये महत्वपूर्ण रहने वाला है | सिंह राशि वालो को कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत भी नजर आ रहे है |
सिंह राशि 2023 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : सिंह राशि वालों के लिये वर्ष 2023 में व्यवसाय अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी | अप्रैल माह के बाद व्यवसाय में एक से अधिक इनकम के स्त्रोत खुलेगे | साझेदारी में महत्वपूर्ण लाभ देखने को मिलेगा | साझेदारी में नया व्यापार शुरू कर सकते है | नौकरी को लेकर मान सम्मान में वृध्दि होगी | जून माह के बाद नौकरी में परिवर्तन के योग है |
सिंह राशि 2023 शिक्षा (Eduaction): उच्च शिक्षा से जुडे जातकों के लिए यह वर्ष विशेष शुभ रहने वाला है | जो भी जातक प्रतियोगीता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है | उन्हे विशेष रूप से अधिक मेहनत की जरूरत रहने वाली है |
सिंह राशि 2023 पारिवारिक स्थिति (Family life) : सिंह राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से वर्ष 2023 शुभ परिणाम लेकर आयेगा | परिवार में सुख -समृध्दि बनी रहेगी | भूमि, मकान, वाहन से लाभ प्राप्त होगा |
सिंह राशि 2023 विवाह (Marriage) स्थिति : शनि के सप्तम भाव में गोचर के फलस्वरूप अविवाहित जातकों को विवाह के संकेत प्राप्त हो रहे है | जीवन साथी के साथ आपके अच्छे सम्बन्ध बने रहेगे |
सिंह राशि 2023 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : शनि गुरू व राहु की स्थिति के कारण स्वास्थय में गिरावट देखने को मिलेगी | रोग भाव के स्वामी की सप्तम में स्थिति व राशि पर प्रभाव मानसिक रूप से परेशान करेगी |
सिंह राशि 2023 यात्रा (Travel) स्थिति : यात्रा को लेकर सिंह राशि वालों के लिये यह वर्ष अनुकुल रहेगा | गुरू की द्वादश भाव दृष्टि के फलस्वरूप विदेश जानें का मौका मिल सकता है |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है सिंह राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#singhrashi2023 #singhvrishvarshikrashifal2023 #singh2023