सिंह राशि फरवरी 2026 राशिफल (Singh rashi February 2026 rashifal)

फरवरी 2026 में सिंह राशि की आर्थिक स्थिति महीने के मध्य के बाद बेहतर होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है, पुराने निवेश से लाभ संभव है, पर नया निवेश और कर्ज लेने से बचें। व्यवसाय और करियर में शुरुआत धीमी, बाद में प्रगति रहेगी। प्रमोशन या नई डील के योग हैं। छात्रों के लिए दूसरा भाग अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन मिश्रित रहेगा, बुजुर्गों की सलाह लाभदायक होगी। प्रेम व वैवाहिक जीवन में शुरुआती मतभेद के बाद सुधार आएगा। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव, सिरदर्द व बीपी जैसी समस्याओं से सावधान रहें।

Posted on 23-January-2026

सिंह राशि फरवरी 2026 राशिफल  (Singh rashi February 2026 rashifal)

सिंह (Leo) राशि फरवरी (February) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :      धन को लेकर महीने की शुरूवात सामान्य रहेगी लेकिन मध्य के बाद आर्थिक स्थिति में अच्छे सुधार देखने को मिलेगा। कई पर आपका पैसा रूका हुआ है तो वापस मिलनें की अच्छी संभावना है | पुराने निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है |  माता पिता की तरफ से कुछ धन आपको मिलनें की संभावना है | धन निवेश के लिये महीना ज्यादा अच्छा नहीं है | कर्ज लेने से बचें, जब तक बहुत जरूरी न हो | इस महीने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें | 

सिंह (Leo) राशि फरवरी (February) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :   महीने की शुरूवात में व्यापार थोडा धीमा रहेगा, मध्य माह के बाद व्यापार में अच्छी तेजी आयेगी | बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है | नये काम की शुरूवात करना चाहते है तो छोटे स्तर से शुरुआत करें | नया पार्टनर जोड़ने से पहले कानूनी और आर्थिक पहलुओं की अच्छी तरह जाँच करें। यह महीना करियर में अच्छी प्रगति लायेगा | नौकरी में प्रमोशन या पद परिवर्तन की चर्चा हो सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहना आपके हित में रहेगा। ऑफिस में कोई चीज समझ में नहीं आ रही है तो बॉस से सलाह लेने में संकोच न करें।

सिंह (Leo) राशि फरवरी (February) 2026 शिक्षा (Education):   छात्रों के लिये महीना सामान्य रहेगा | सरकारी नौकरी, प्रवेश परीक्षा या अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए फरवरी का दूसरा भाग ज्यादा अनुकूल रहेगा। विदेश में पढ़ाई या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे छात्रों को सकारात्मक संकेत मिलेंगे | छात्रों को सलाह दी जाती है की सुबह के समय पढ़ाई करना अधिक फलदायी रहेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है की दोस्तों के साथ अधिक समय खराब न करें | 

सिंह (Leo) राशि फरवरी (February) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) :   पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में घर के कुछ सदस्यों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है, विशेषकर जिम्मेदारियों या खर्चों को लेकर। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें | भाई–बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे, हालांकि संपत्ति, पढ़ाई या करियर को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। माता–पिता के स्वास्थ्य और आवश्यकताओं पर ध्यान दे। बच्चों के भविष्य को लेकर की गई योजना आगे चलकर अच्छे परिणाम देगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर महीना थोडा कमजोर है ध्यान रखें | घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह (Leo) राशि फरवरी (February) 2026 विवाहित/ प्रेम जीवन (Marriage/love) स्थिति  :  महीने की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, मध्य माह के बाद परिस्थितियाँ बेहतर होंगी। यदि पहले से कोई गलतफहमी चल रही थी, तो उसे सुलझाने का यह अच्छा समय है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है |  प्रेमीयों के लिये महीना ठीक ठाक रहेगा | जो पहले से प्रेम संबंध में उनके बीच रोमांस और बढेगा | प्रेमी से दिल की बातें कहने का मौका मिल सकता है। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए फरवरी 2026 में रिश्तों की बातचीत तेज हो सकती है।

सिंह (Leo) राशि फरवरी (February) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :     इस महीने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से यह महीना थोड़ा कमजोर रह सकता है, बेवजह की चिंताओं से दूर रहें | सिरदर्द, माइग्रेन, आंखों में जलन या भारीपन की समस्या हो सकती है | जिन लोगों को बी पी, हार्ट से जुड़ी समस्या या शुगर है उने नियमित जांच कराते रहना चाहिए। समय पर भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और फास्ट फूड से बचें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फल, सब्जियां और घरेलू उपाय अपनाएं।

सिंह (Leo) राशि फरवरी (February) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति :    फरवरी 2026 में सिंह राशि वालों के लिए यात्रा के योग सक्रिय रहेंगे। इस महीने की गई यात्राएँ आपके जीवन में नए अनुभव, अवसर और संपर्क लेकर आ सकती हैं, लेकिन सही योजना और सावधानी आवश्यक होगी।

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है सिंह राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check singh rashi by name

#singhrashifebruary2026 #singhfebruaryrashifal2026 #singhfebruary2026rashifal #leofebruaryhoroscope2026

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |