सिंह राशि जनवरी 2025 राशिफल (Singh rashi January 2025 rashifal)

भाग्य मध्य माह तक थोडा कमजोर है पर मध्य माह के बाद बहुत ही अच्छा रहने वाला है | इस महीने कुछ धन सेव कर सकते है | व्यापार में इस महीने अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा | करियर में अच्छी उन्नति होगी | छात्रों को पढाई में मन लगाने की जरूरत है | समाज में आपको सम्मान की प्राप्ती होगी | घर में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पीछे न हटे | शादीशुदा जातकों के बीच प्यार और आगे बढेगा | अपने प्रेमी से शादी के बारें में सोच सकते है | स्वास्थ्य को लेकर महीना अच्छा रहने वाला है |

Posted on 12-December-2024

Advertisements

सिंह राशि जनवरी 2025 राशिफल  (Singh rashi January 2025 rashifal)

सिंह (Leo) राशि जनवरी (January) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :  इस महीने में धन की अच्छी उन्नति होगी | इस महीने कुछ धन सेव कर सकते है | आर्थिक स्थिति को सुधारने के कुछ अच्छे मौके मध्य माह के बाद आपको मिल सकते है | पैसो को लेकर अधिक लालच न करें | कोई नई वस्तु खरीदनें से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को जांच लें | अनावश्यक खर्चे आपके इस माह में रह सकते है | 

सिंह (Leo) राशि जनवरी (January) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :    व्यापार में इस महीने अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा | रियल स्टेट का काम करने वालों के लिये महीना अच्छा रहने वाला है | जिन लोगों का बिजनेस साझेदारी में है उनको विशेष लाभ हो सकता है। शेयर मार्किट का काम करने वालों के लिये महीना अच्छा रहने वाला है | कोई कार्य रूका हुआ है तो किसी की सिफारिश से पूरा हो सकता है | करियर में अच्छी उन्नति होगी | किसी के मामलें में दखल न दे आपके लिये अच्छा रहेगा | नौकरी में जो भी कार्य आपको दिया जाता है उसे तुरन्त प्रभाव से करें |

सिंह (Leo) राशि जनवरी (January) 2025 शिक्षा (Eduaction): छात्रों को पढाई में मन लगाने की जरूरत है | इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिये महीना अच्छा रहने वाला है किसी अच्छी कम्पनी में प्लेसमेंट हो सकता है | प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिये महीना ठीक ही रहने वाला है | इस महीने के अंतिम सप्ताह में आपका कोई इनटरव्यू है तो उस में सफलता मिल सकती है | 

सिंह (Leo) राशि जनवरी (January) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) :   इस महीने समाज में आपको सम्मान की प्राप्ती होगी | इस महीने परिवार में थोडा बनाकर चलें | घर में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पीछे न हटे | किसी कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है | माता पिता का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा | संतान की भावनाओं को समझनें की कोशिश करें | मध्य माह के बाद किसी से लडाई झगडा हो सकता है सावधानी रखें | माता की सेहत को लेकर थोडा सावधान रहें | 

सिंह (Leo) राशि जनवरी (January) 2025 विवाहित/ प्रेम जीवन (Marriage) स्थिति  : इस महीने आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है | शादीशुदा जातकों के बीच प्यार और आगे बढेगा | जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है | जिन जातकों की शादी बहुत दिनों से नहीं हो रही है उनकी शादी हो सकती है | प्रेमीयों के बीच में किसी प्रकार की लडाई है तो समझौता हो सकता है | अपने प्रेमी से शादी के बारें में सोच सकते है | 

सिंह (Leo) राशि जनवरी (January) 2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :   स्वास्थ्य को लेकर महीना अच्छा रहने वाला है | जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है तो उस में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा | जोड़ों का दर्द कुछ मात्रा में आपको परेशान कर सकता है | ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन न करें आपके लिये सही रहेगा | जिन लोगों की उम्र 60 से ऊपर है वह अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें | 

सिंह (Leo) राशि जनवरी (January) 2025 यात्रा (Travel) स्थिति :  छात्रों को इस महीने में अधिक यात्रा करनी पड सकती है | परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है | कुछ लोग विदेश की यात्रा पर जानें के लिये विजा अप्लाई कर सकते है | किसी लम्बी यात्रा पर जा रहे है तो दिशाशूल का परिहार कर के जायें | नशा करके वाहन न चलायें नहीं तो किसी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है | 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है सिंह राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check singh rashi by name

#singhrashijanuary2025 #singhjanuaryrashifal2025 #singhjanuary2025rashifal #leojanuaryhoroscope2025

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |