Advertisements
वृष राशि वार्षिक राशिफल 2027 ( Vrish rashi varshik rashifal 2027)
वृष (taurus) राशि 2027 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष 2027 आपके लिए एक सफल वर्ष साबित होगा। धन भाव पर अनुकूल ग्रहों का प्रभाव आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। एकादश भाव में शनि और गुरु की शुभ दृष्टि के कारण आय के एक से अधिक स्रोत (Multiple sources of income) बन सकते हैं। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए साल के अंतिम चार महीने (सितंबर से दिसंबर) विशेष रूप से लाभकारी रहेंगे। जून के बाद जब गुरु का गोचर चतुर्थ भाव में होगा, तब आप नया घर, फ्लैट या कोई लग्जरी वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
वृष (taurus) राशि 2027 व्यवसाय(Business), कैरियर (Career) : व्यापारियों के लिए यह वर्ष विस्तार का वर्ष रहेगा। यदि आप कोई नया आउटलेट खोलना चाहते हैं या नया निवेश करना चाहते हैं, तो साल का मध्य वर्ष के बाद का समय सबसे उपयुक्त है। विदेशी कंपनियों या दूर के स्थानों से व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। कोई भी बिजनेस अगर साझेदारी में करें तो स्पष्ट नियम रखें। इस वर्ष आपके करियर भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि होने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति (Promotion) या वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे थे, तो जून से दिसंबर के बीच आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी। पंचम राहु के कारण कभी-कभी आप ओवर-कॉन्फिडेंट हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की राजनीति या गॉसिप से दूर रहें।
वृष (taurus) राशि 2027 शिक्षा (Education) : वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देगा। राहु के प्रभाव से एकाग्रता (Focus) में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मार्च, अप्रैल और अक्टूबर के महीनों में बड़ी सफलता मिल सकती है। निरंतर अभ्यास ही आपकी सफलता की कुंजी है। जो छात्र तकनीकी, शोध (Research), या कला के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृष (taurus) राशि 2027 पारिवारिक स्थिति (Family life) : पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आनंद और मांगलिक कार्यों का संकेत दे रहा है। चतुर्थ भाव के गुरु घर का माहौल शांतिपूर्ण और सकारात्मक बनाएंगे। परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है या किसी नए मेहमान (संतान) का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है | आपको अपनी माता जी का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनके स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक या धार्मिक संस्था से जुड़कर परोपकार के कार्य कर सकते हैं। घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो नियमित रूप से या हर शुक्रवार को पहली रोटी गाय को (विशेषकर सफेद गाय को) खिलाएं। इससे आर्थिक और पारिवारिक जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
वृष (taurus) राशि 2027 विवाह (Marriage)/ प्रेम जीवन (love life) स्थिति : जीवनसाथी के साथ इस वर्ष आपके संबंध मधुर रहेंगे। यदि पिछले वर्ष कोई वैचारिक मतभेद थे, तो वे इस वर्ष दूर हो जाएंगे। आप दोनों मिलकर किसी बड़े प्रोजेक्ट या संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। अप्रैल से जून के बीच मंगल के गोचर के दौरान स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। जो नवविवाहित दंपत्ति लंबे समय से संतान प्राप्ति की इच्छा रख रहे हैं, उनके लिए जून से दिसंबर के बीच का समय अत्यंत शुभ है। पंचम भाव में राहु की उपस्थिति प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता या कभी-कभी भ्रम पैदा कर सकती है। अपने पार्टनर पर अवांछित संदेह करने से बचें। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें साल के मध्य में कोई दिलचस्प साथी मिल सकता है। प्रेमीयों को सलाह दी जाती है की अपने रिश्ते में पूरी तरह से ईमानदार रहें। किसी भी प्रकार का झूठ या छुपाव आपके बने-बनाए रिश्ते को कमजोर कर सकता है।
वृष (taurus) राशि 2027 स्वास्थ्य ( Health) स्थिति : स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपनी जीवनशैली पर ध्यान देना होगा। इस वर्ष गुरु और शुक्र की स्थिति के कारण वजन बढ़ना, थायराइड या शुगर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वर्ष के शुरुआती महीनों (जनवरी से मार्च) में टॉन्सिल, गले में इन्फेक्शन, सूखी खांसी की शिकायत हो सकती है | वर्ष के शुरुआती महीनों में काम के दबाव के कारण थोड़ी थकान या मानसिक तनाव हो सकता है। यदि आपको शुगर या मोटापे की शिकायत है, तो चावल, मैदा और चीनी जैसी सफेद चीजों का सेवन कम से कम करें। योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या अपनाकर आप ऊर्जावान बने रह सकते हैं।
वृष (taurus) राशि 2027 यात्रा (Travel) स्थिति : वर्ष 2027 यात्राओं के मामले में बेहद उद्देश्यपूर्ण, सुखद और आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है। तृतीय भाव (लघु यात्राएं) और नवम भाव (लंबी दूरी व विदेश यात्रा) पर ग्रहों का शुभ प्रभाव इस वर्ष आपको कई नए स्थानों पर ले जाएगा। आपकी अधिकांश यात्राएं आपके करियर में विस्तार और मानसिक सुकून देने वाली साबित होंगी।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है वृष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#vrishrashi2027 #vrishvarshikrashifal2027 #vrish2027 #taurusvarshikrashifal2027
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |