वृष राशि वार्षिक राशिफल 2026, Vrish varshik rashifal 2026

वर्ष 2026 में आपको अपनी किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा | धन प्राप्त करनें के विभिन्न स्त्रोत आपको मिल सकते है | साझेदारी में कोई कारोबार है तो उस में अच्छा लाभ हो सकता है | अपने करियर को आगें बढानें में सफल हो सकते है | पढाई के मामलें आपका भाग्य आपका साथ देगा | नया वाहन या नया घर लेनें के अच्छे योग बन रहें है | जीवनसाथी को कोई सोनें चांदी का आभूषण दिला सकते है | अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजारेगे | काम के साथ साथ अपनी हेल्थ पर ध्यान दे |

Posted on 31-August-2025

वृष राशि वार्षिक राशिफल 2026 ( Vrish rashi varshik rashifal 2026)

वृष (taurus) राशि 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :  वर्ष की शुरूवात में आपकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी रहेगी | धन प्राप्त करनें के विभिन्न स्त्रोत आपको मिल सकते है | इस वर्ष में आप अपना कुछ पैसा शेयर बाजार में निवेश कर सकते है | परिवार वालें आपकी कुछ आर्थिक सहायता कर सकते है | नौकरी करनें वालों की इनकम में अच्छी बढोतरी होगी | धन निवेश के फैसलें समझदारी से ले ताकी अच्छा धन लाभ हो सके | अप्रैल के बाद कुछ धन आप सेव कर सकते है | किसी से अधिक धन उधार न लें | घर की सुख सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते है | 

वृष (taurus) राशि 2026 व्यवसाय(Business), कैरियर (Career) :  इस वर्ष आपके व्यापार में अच्छी प्रगति होगी | बिजनेस में नये अवसर मिलेगें | साझेदारी में कोई कारोबार है तो उस में अच्छा लाभ हो सकता है | घर के किसी सदस्य को अपने व्यापार में साझेदार बना सकते है | विदेश में आपका कारोबार फैला हुआ है तो उस में सावधानी रखें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है | प्रोपर्टी का कार्य करनें वालों को वर्ष के अंतिम महीनों में अच्छा लाभ होगा | अपने करियर को आगें बढानें में सफल हो सकते है | मार्च के महीने में किसी बडे पद पर आपका प्रमोशन हो सकता है | अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है | नौकरी में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है | अपने साथ काम करनें वालें व्यक्तियों से सावधान रहें | 

वृष (taurus) राशि 2026 शिक्षा (Education) :  छात्रों के लिये यह वर्ष बेहतरीन साबित होगा | पढाई के मामलें आपका भाग्य आपका साथ देगा | जितनी आप मेहनत करेगें उसके अनुसार आपको फल मिलेगा | जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें है उनकी सरकारी नौकरी लग सकती है | प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिये किसी कोचिंग संस्थान में प्रवेश ले सकते है | किसी नामी कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है | रिचर्स करनें वालें छात्रों के लिये वर्ष बहुत ही अच्छा है | 

वृष (taurus) राशि 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : पारिवारिक जीवन इस वर्ष शानदार रहेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को बडी उपलब्धि मिल सकती है | परिवार की प्रोपर्टी में से कुछ हिस्सा मिल सकता है | घर के लिये कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते है | नया वाहन या नया घर लेनें के अच्छे योग बन रहें है | शत्रुओं के साथ आपका समझौता हो सकता है | संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है | कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है | माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें निरंतर चेकअप कराते रहें | 

वृष (taurus) राशि 2026 विवाह (Marriage)/ प्रेम जीवन (love life) स्थिति : वैवाहिक जीवन वर्ष के शुरू में बहुत अच्छा रहेगा | जीवनसाथी को कोई सोनें चांदी का आभूषण दिला सकते है | पारिवारिक मामलों को लेकर मामलों को लेकर पति पत्नी में नोक-झोंक हो सकती है | किसी भी स्थिति में जीवनसाथी का भरोसा ना टूटने दें। प्रेम जीवन में कुछ बदलाव आपको देखनें को मिल सकते है | जून के बाद आपका प्रेम जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा | अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजारेगे | जिन जातकों की सगाई हो रखी है उनकी शादी हो सकती है | जो जातक अकेले है उनकी नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है |  

वृष (taurus) राशि 2026 स्वास्थ्य ( Health) स्थिति : वर्ष की शुरूवात में सेहत का ध्यान रखना होगा | किसी पुरानी बीमारी का अंत हो सकता है | जिन जातकों को हार्ट और शुगर की समस्या है उनको थोडा ध्यान रखनें की जरूरत है | आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है अधिक समय मोबाइल पर नहीं बितायें | काम के साथ साथ अपनी हेल्थ पर ध्यान दे | जिन जातकी की आधी उम्र हो चुकी है वह नियमित जांच कराते रहें | अपने स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिये कुछ ठोस कदम उठा सकते है | अपना खान पान सही रखें और मानसिक तनाव को कम करनें के लिये योगा करे | 

वृष (taurus) राशि 2026 यात्रा (Travel) स्थिति : विदेशी यात्रा के अच्छे योग बन रहें है | किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है | मई के महीने में यात्रा करनें से बचें | वाहन सावधानी पूर्वक चलायें | राहुकाल में अच्छी यात्रा शुरू न करें | 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है वृष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check vrish rashi by name

#vrishrashi2026 #vrishvarshikrashifal2026 #vrish2026 #taurusvarshikrashifal2026 

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |