वृष राशि दिसंबर राशिफल 2025, (Vrish rashi December 2025 rashifal)

दिसंबर 2025 में वृष राशि वालों के लिए धन स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। व्यवसाय व करियर में प्रगति, नए अवसर और प्रमोशन के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक व प्रेम जीवन में तालमेल और समझ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मौसमी बीमारीयों से सतर्क रहें। यात्राएँ लाभदायक रहेंगी और महीने के अंत में धार्मिक या मनोरंजन से जुड़ी यात्रा संभव है।

Posted on 25-November-2025

Advertisements

वृष (Taurus) राशि दिसंबर राशिफल 2025 (Vrish rashi December 2025 rashifal)

वृष (Taurus) राशि दिसंबर (December) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :   इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा | आय के नये छोटे छोटे स्रोत बन सकते हैं | नौकरीपेशा लोगों को बोनस, इन्क्रीमेंट या किसी तरह का अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना हैं। जल्दबाजी में किया गया धन निवेश नुकसान दे सकता है | यदि कोई पुराना भुगतान या कई पर अटका हुआ पैसा लंबे समय से रुका हुआ है, तो इस महीने उसके मिलने की पूरी संभावना बन रही है | धन से जुड़े मामलों में इस महीने आप पहले से बेहतर नियंत्रण करेंगे। अनावश्यक चीज़ों पर खर्च बढ़ने की संभावना है, बजट बनाकर चले फायदेमंद रहेगा।

वृष (Taurus) राशि दिसंबर (December) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :  इस महीने आपके व्यापार में धीमी-धीमी गति से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऑनलाइन बिजनेस, निर्माण कार्य, कृषि-उत्पाद, रियल एस्टेट, फैशन और ब्यूटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा। बिजनेस में रुके हुए काम या प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं | किसी बड़े सौदे में सावधानी रखें—कागज़ी कार्यवाही और शर्तें अच्छी तरह पढ़कर ही साइन करें। करियर में इस महीने नई उपलब्धियां मिल सकती है | ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी | कुछ लोगों को नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है | नौकरी पेशा लोगों को दुसरी जगह से अच्छा ऑफर आ सकता है | 

वृष (Taurus) राशि दिसंबर (December) 2025 शिक्षा (Education) :   वृष राशि के विद्यार्थियों को इस महीनें में नई उपलब्धिया मिल सकती है | इस महीने आपकी पढाई में एकाग्रता पहले से बेहतर रहेगी | सरकारी नौकरी या प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को यह महीना मेहनत के अच्छे परिणाम दे सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह महीना बेहद ही लाभकारी रहेगा। महीने के दूसरे भाग में थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए नियमित आराम करें और संतुलित दिनचर्या अपनायें।

वृष (Taurus) राशि दिसंबर (December) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) :  परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और पुराने मतभेद या गलतफहमियाँ दूर होने की संभावना है। आपके प्रति परिवार का विश्वास और सम्मान बढ़ेगा। बड़ों की सलाह लाभदायक रहेगी | संतान से खुशी मिलेगी | परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा, पूजा, उत्सव या समारोह की योजना बन सकती है | घर में सुख-सुविधाओं पर खर्च घर की सजावट, मरम्मत या नई चीजें खरीदने का प्लान बन सकता है, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा।

वृष (Taurus) राशि दिसंबर (December) 2025 विवाहित/ प्रेम जीवन (Marriage) स्थिति :     इस महीनें जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मिलकर निर्णय लेने के लिये महीना अच्छा है। छोटी-मोटी बहसें होंगी, लेकिन वे जल्दी सुलझ जाएँगी क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके काम या करियर में पूरा सहयोग देंगे। प्रेमीयों के बीच में आपस में भरोसा बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाने की सोच सकते हैं। अविवाहित वृष राशि के जातकों के लिए भी यह महीना शुभ है, किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है/ सकता है। 

वृष (Taurus) राशि दिसंबर (December) 2025 स्वास्थ्य ( Health) स्थिति :   स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा | मौसम बदलने के कारण सर्दी–जुकाम या एलर्जी होने की संभावना थोड़ी अधिक रहेगी। पहले से कोई एलर्जी या अस्थमा की समस्या है, तो दवाएँ नियमित रूप से लेते रहें | ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि पुरानी छोटी-मोटी समस्याएँ—जैसे पेट में जलन, गैस, अपच या सिरदर्द—कभी-कभी परेशान कर सकती हैं, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतने से आप इन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ जातकों को त्वचा से संबंधी समस्याएँ हो सकती है जैसे रूखापन, खुजली या एलर्जी। इस महीने आपको अपनी दिनचर्या और खान–पान के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। 

वृष (Taurus) राशि दिसंबर (December) 2025 यात्रा (Travel) स्थिति :       दिसंबर 2025 में वृष राशि वालों की यात्राएँ लाभदायक रहेंगी। छोटी और लंबी दोनों दूरी की यात्राओं से नए अवसर मिलेंगे। कार्य, परिवार और निजी कारणों से किए गए सफर सफल रहेंगे। महीने के अंत में मनोरंजन व तीर्थ यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य और यात्रा सुरक्षा का ध्यान रखें।

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है वृष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check vrish rashi by name

#vrishrashidecember2025 #vrishdecemberrashifal2025 #vrishdecember2025 #Taurusdecemberhoroscope2025

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |