वृष राशि जनवरी राशिफल 2026, (Vrish rashi January 2026 rashifal)

जनवरी 2026 में वृष राशि वालों के लिए महीना कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी और 15 जनवरी के बाद आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय और कैरियर में अच्छे अवसर मिलेंगे, विशेषकर मार्केटिंग और नौकरी परिवर्तन के योग हैं। विद्यार्थियों को अनुशासन से पढ़ाई करने पर सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आपसी सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक व प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन शुगर, थायरॉयड और मौसमी बीमारियों में सावधानी आवश्यक होगी।

Posted on 26-December-2025

Advertisements

वृष (Taurus) राशि जनवरी राशिफल 2026 (Vrish rashi January 2026 rashifal)

वृष (Taurus) राशि जनवरी (January) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :   इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी | 15 जनवरी के बाद आय के नए स्त्रोत मिल सकते है | नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि, बोनस या अतिरिक्त आमदनी के अच्छे संकेत मिल रहें हैं। बचत योजनाओं में धन निवेश करने से भविष्य के लिए सुरक्षा महसूस होगी।  किसी भी व्यक्ति या रिश्तेदार को अधिक धन उधार देने से बचना चाहियें | अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

वृष (Taurus) राशि जनवरी (January) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :  व्यापारीयों के लिये महीना अच्छा रहेगा | नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो 15 जनवरी के बाद करें | मार्केटिंग, विज्ञापन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े कार्यों में अच्छे लाभ के संकेत हैं। साझेदारी के बिजनेस में सावधानी बरतें | किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। दुकानदारों को सलाह दी जाती है की किसी को अधिक सामान उधार न दें | कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें | कैरियर के लिहाज से महीना शानदार रहेगा |  इस महीने अपने कौशल को निखारने और नई चीजें सीखने पर ध्यान दे्ना चाहियें। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं | नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है।

वृष (Taurus) राशि जनवरी (January) 2026 शिक्षा (Education) :   इस महीने आप बहुत ही अनुशासन के साथ पढाई करेगें | प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के अच्छे संकेत मिल रहें हैं। परीक्षा के समय पढाई को लेकर अधिक मानसिक तनाव न लें | छात्रों को सलाह दी जाती है सोशल मिडिया और मोबाइल से दूर रहें आपके लिये अच्छा रहेगा | महीने के अंतिम सप्ताह में किसी अच्छी कम्पनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है |  

वृष (Taurus) राशि जनवरी (January) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) :  जनवरी 2026 में पारिवारिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा। इस महीने पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। परिवार में आपसी समझ और सहयोग बना रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा। घर के किसी सदस्य की सफलता या शुभ समाचार से खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। कभी-कभी आपस में मतभेद या विचारों में टकराव हो सकता है | 

वृष (Taurus) राशि जनवरी (January) 2026 विवाहित/ प्रेम जीवन (Marriage) स्थिति :     वैवाहिक जीवन इस महीने ठीक ठाक रहेगा | जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। एक साथ में समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आएगी। शादीशुदा जातक छोटे मतभेदों को नजरअंदाज करे बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए नया रिश्ता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। इस महीने प्रेम जीवन में ईमानदारी, विश्वास और संवाद सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। प्रेमीयों को सलाह दी जाती है की भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। 

वृष (Taurus) राशि जनवरी (January) 2026 स्वास्थ्य ( Health) स्थिति :   स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ठीक ठाक रहेगा | जिन लोगों को पहले से ही थायरॉयड या शुगर से जुड़ी समस्या है, उन्हें विशेष सावधानी रखने की जरूरत है | जो लोग बीमार चल रहें है वह दवाइयों में लापरवाही न करें और नियमित जांच करवाते रहें। जिन जातकों को माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या है वह समय पर सोना और मोबाइल या स्क्रीन टाइम कम करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। मौसम के कारण सर्दी जुकाम, खांसी या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। हरी सब्जियाँ, फल और पर्याप्त पानी का सेवन करनें से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष (Taurus) राशि जनवरी (January) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति :      इस महीने छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। ये यात्राएं कामकाज या पारिवारिक कारणों से हो सकती हैं और लाभदायक सिद्ध होंगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग महीने के अंत में बन सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है वृष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check vrish rashi by name

#vrishrashijanuary2026 #vrishjanuaryrashifal2026 #vrishjanuary2026 #Taurusjanuaryhoroscope2026

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |