वृश्चिक राशि मार्च 2026 राशिफल (Vrishchik rashi March 2026 rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए मार्च 2026 आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा; कमीशन या साइड इनकम से लाभ संभव है, पर जोखिम भरे निवेश से बचें। करियर में शुरुआत धीमी, बाद में सुधार; नए टारगेट मिलेंगे और प्रभावशाली संपर्क भविष्य में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को शॉर्टकट छोड़ मेहनत बढ़ानी होगी, मध्य माह के बाद शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार सहयोग देगा, अंत में आयोजन संभव है। दांपत्य सामान्य, बाद में मधुरता; प्रेम में टकराव के बाद रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य में बड़ी समस्या नहीं, पर बीपी, शुगर, एलर्जी और पाचन का ध्यान रखें, नियमित दिनचर्या अपनाएँ।

Posted on 9-February-2026

Advertisements

वृश्चिक राशि मार्च 2026 राशिफल (Vrishchik rashi March 2026 rashifal)

वृश्चिक (Scorpio) राशि मार्च (March) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :   आर्थिक स्थिति इस महीने अच्छी रहेगी | कमीशन, इंसेंटिव या साइड इनकम से भी धन लाभ हो सकता है। पुराने संपर्क अचानक से काम आ सकते हैं और धन कमाने का नया रास्ता खुल सकता है। जमीन, प्रॉपर्टी, सोना जैसे सुरक्षित निवेश पर विचार कर सकते हैं। शेयर मार्केट या जोखिम वाले निवेश में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। किसी की सलाह पर पैसा लगाने से पहले खुद जांच जरूर करें। पैसौ का अधिक दिखावा नहीं करें, अनावश्यक खरीदारी न करें इस से आपका बजट बिगड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) राशि मार्च (March) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :    महीने की शुरूवात में व्यापार थोडा कमजोर रह सकता है मध्य माह के बाद अच्छा रहेगा | दुकानदारों को सलाह दी जाती है की उधारी बढ़ाने से बचें | बिजनेस में बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। व्यापारीयों को सलाह दी जाती है की कानूनी या टैक्स से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। कारोबार में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। करियर में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है। प्राइवेट नौकरी करनें वालों को नए टारगेट, डेडलाइन या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहना फायदेमंद रहेगा। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं, पर जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।

वृश्चिक (Scorpio) राशि मार्च (March) 2026 शिक्षा (Education):  छात्रों को महीने की शुरुआत में पढ़ाई का दबाव थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है की शॉर्टकट छोड़कर कॉन्सेप्ट पर ध्यान दें। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनें की जरूरत है | लिखकर पढाई करने से याददाश्त मजबूत होगी। जो छात्र एडमिशन, इंटरव्यू या किसी कोर्स में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मध्य माह के बाद अच्छी खबर मिल सकती है |

वृश्चिक (Scorpio) राशि मार्च (March) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) :   मार्च 2026 में परिवार आपके लिए ताकत का सबसे बड़ा स्रोत रहेगा। इस महीने आपका व्यवहार ही तय करेगा कि घर में शांति रहेगी या तनाव। घर के निर्णय अकेले लेने के बजाय सबकी राय लें। महीने के अंत में खुशी, मेहमानों का आना या छोटा पारिवारिक आयोजन हो सकता है। भाई-बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा। यदि पहले से कोई नाराज़गी या दूरी थी, तो उसे दूर करने का अच्छा समय है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चर्चा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च या देखभाल करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) राशि मार्च (March) 2026 विवाह (Marriage)/ प्रेम जीवन(Love)  स्थिति :     शादीशुदा जातकों के लिए महीना ठीक ठाक रहेगा | मध्य माह के बाद जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतित कर सकते है | महीने के अंत में साथ में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है | आपको सलाह दी जाती है की जीवनसाथी की अनदेखी नहीं करें | महीने की शुरुआत में प्रेमी के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। मध्य माह के बाद रोमांस बढ़ेगा। मुलाकात, डेट या साथ समय बिताने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग प्रेम संबंध में हैं और शादी के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह महीना परिवार से बात आगे बढ़ाने का संकेत दे सकता है। 

वृश्चिक (Scorpio) राशि मार्च (March) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :    इस महीने कोई बड़ी बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियाँ लापरवाही करने पर बढ़ सकती हैं। जो लोग पहले से ब्लड प्रेशर, शुगर या माइग्रेन से परेशान हैं, उन्हें दवाइयों और जांच में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बदलते मौसम का असर सर्दी-जुकाम या एलर्जी के रूप में दिख सकता है। अनियमित खान-पान की वजह से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द या पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है की हफ्ते में एक दिन शरीर को पूरा आराम दे आपके लिये अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) राशि मार्च (March) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति :       वृश्चिक राशि के लिए मार्च 2026 में यात्रा से जुड़े विषय खास महत्व रखेंगे। इस महीने की यात्राएँ केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि कई यात्राएँ भविष्य के अवसरों के दरवाज़े भी खोल सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है वृश्चिक राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check vrishchik by name

#vrishchikrashimarch2026, vrishchikmarchrashifal2026, vrishchikmarch2026rashifal #scorpiomarchoroscope2026

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |