वृश्चिक राशि दिसंबर 2026 राशिफल (Vrishchik rashi December 2026 rashifal)

वृश्चिक राशि (Scorpio) के जातकों के लिए दिसंबर 2026 का महीना कई महत्वपूर्ण बदलावों और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस महीने ग्रहों की स्थिति आपके आत्मविश्वास, कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, वहीं आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए आपसी विश्वास और धैर्य जरूरी रहेगा।

Posted on 16-November-2026

वृश्चिक राशि दिसंबर 2026 राशिफल (Vrishchik rashi December 2026 rashifal)

वृश्चिक (Scorpio) राशि दिसंबर (December) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :     दिसंबर के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। महीने के मध्य में सूर्य और बुध का गोचर आपके दूसरे भाव (धन और कुटुंब भाव) में होने से अचानक धन लाभ या पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि, प्रोत्साहन राशि या अन्य आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। हालांकि, शुक्र के द्वादश भाव में होने के कारण कुछ फिजूलखर्च या सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है। इसलिए समझदारी से निवेश करें और जोखिम भरे सौदों से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) राशि दिसंबर (December) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :   महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दशम भाव में गुरु और मंगल का प्रभाव व्यापारिक विस्तार के नए रास्ते खोलेगा। महीने के शुरुआती दिनों के बाद राहु का तृतीय भाव में गोचर आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा, जिससे आप व्यावसायिक जोखिम उठाने में सफल रह सकते है । आयात-निर्यात, निर्माण, रियल एस्टेट और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। महीने के दूसरे भाग में व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण और सक्रिय रहने वाला है। आपके राशि स्वामी मंगल और देवगुरु बृहस्पति की युति आपके दशम भाव (कर्म भाव) में प्रभाव बनाए रखेगी, जिससे दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। अधिकार क्षेत्र बढ़ सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जो जातक नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की सोच रहे हैं, उनके लिए महीने का शुरूवाती भाग लाभदायक रहेगा | 

वृश्चिक (Scorpio) राशि दिसंबर (December)2026 शिक्षा (Education):   विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुशासन और निरंतर मेहनत की मांग करता है। शनि की स्थिति पंचम भाव में होने के कारण पढ़ाई में कुछ रुकावटें या भटकाव आ सकता है, लेकिन आपकी एकाग्रता ही आपको सफलता दिलाएगी। जो जातक उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शॉर्टकट अपनाने से बचकर केवल अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। महीने के अंतिम सप्ताह में परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) राशि दिसंबर (December) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) :    पारिवारिक दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य से अच्छा रह सकता है। परिवार में सुख-शांति और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी शुभ कार्य, धार्मिक आयोजन या पारिवारिक समारोह की योजना बन सकती है। महीने की शुरुआत में किसी पारिवारिक सदस्य के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति संभल जाएगी। संतान की शिक्षा और भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और जरूरत पड़ने पर उनका सहयोग प्राप्त होगा। महीने के अंतिम दिनों में परिवार के साथ कहीं घूमने या समय बिताने का अवसर मिल सकता है। घर परिवार में कोई समस्यां चल रही है तो प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio) राशि दिसंबर (December) 2026 विवाह (Marriage)/ प्रेम जीवन(Love)  स्थिति :     विवाहित जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। महीने की शुरुआत में घरेलू जिम्मेदारियों या आर्थिक मामलों को लेकर छोटी-मोटी बहस हो सकती है। महीने के मध्य में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और आप दोनों मिलकर किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय पर पहुंच सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने और कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना अच्छा रहने वाला है | जो जातक पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने पार्टनर की बातों को ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत करने वालों के लिए द्वादश भाव का शुक्र यह चेतावनी देता है कि आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें।

वृश्चिक (Scorpio) राशि दिसंबर (December) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :       स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य से अच्छा रहने की संभावना है | सूर्य और बुध आपकी ही राशि में ऊर्जा का संचार करेंगे, लेकिन अधिक भागदौड़ के कारण मानसिक थकान या शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। गुप्त अंगों या पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। जिन लोगों को पहले से रक्तचाप, शुगर या हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें नियमित जांच और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। महीने के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है। योग, प्राणायाम और संतुलित खान-पान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

वृश्चिक (Scorpio) राशि दिसंबर (December) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति :     इस माह यात्राओं के अच्छे योग बन रहे हैं। राहु का गोचर आपके तीसरे भाव में होने से छोटी और लाभकारी यात्राएं संपन्न होंगी। ये यात्राएं करियर और व्यवसाय के सिलसिले में हो सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। हालांकि, यात्रा के दौरान अपने सामान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है वृश्चिक राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check vrishchik by name

#vrishchikrashidecember2026, vrishchikdecemberashifal2026, vrishchikdecember2026rashifal #scorpiodecemberhoroscope2026

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |