वृश्चिक राशि जनवरी 2026 राशिफल (Vrishchik rashi January 2026 rashifal)

जनवरी 2026 में वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मध्य माह के बाद आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश से लाभ और रुका धन मिलने के योग हैं। व्यवसाय और करियर में प्रगति होगी, नई जिम्मेदारी या प्रमोशन संभव है। छात्रों के लिए महीना अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। दांपत्य व प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य में सतर्कता जरूरी है, पुरानी समस्या उभर सकती है।

Posted on 17-December-2025

वृश्चिक राशि जनवरी 2026 राशिफल (Vrishchik rashi January 2026 rashifal)

वृश्चिक (Scorpio) राशि जनवरी (January) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :   इस महीने आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है | मध्य माह के बाद आय के नये स्त्रोत बन सकते है | पहले किए गए धन निवेश से लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना | शेयर बाज़ार का कार्य करनें वालों के लिये महीना सामान्य रहेगा | धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें | कुछ पैसा आगें के लिये बचाकर रखें | अपने धन की जानकारी दुसरे लोगों को नहीं दें | अपने खर्चों पर थोडा नियत्रंण रखें | 

वृश्चिक (Scorpio) राशि जनवरी (January) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :  व्यापारियों के लिए यह महीना ठीक ठाक रहेगा। व्यापारी पुराने तरीके छोड़कर नए विचार अपनायें इस से लाभ होगा | किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो मध्य माह के बाद का समय शुभ है | प्रॉपर्टी, जमीन या लंबे समय के धन निवेश पर विचार बन सकता है | करियर में अच्छी तरक्की होगी | नौकरी में प्रमोशन या पद में बदलाव की संभावना बन सकती है। नौकरी में इस महीने काम अधिक रहेगा | प्राइवेट नौकरी करनें वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है | 

वृश्चिक (Scorpio) राशि जनवरी (January) 2026 शिक्षा (Education):  छात्रों के लिये महीना शानदार रहेगा | छात्रों की पढाई में पकड़ मजबूत होगी | प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लिये महीना अच्छा रहेगा | छात्रों को सलाह दी जाती है की बार-बार विषय बदलने की आदत से बचें | ग्रुप स्टडी की बजाय अकेले पढ़ना अधिक परिणाम देगा। छात्रों को किसी अच्छी कम्पनी से नौकरी के लिये इंटरव्यू कॉल आ सकता है | 

वृश्चिक (Scorpio) राशि जनवरी (January) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) :    पारिवारिक जीवन इस महीने सामान्य रहेगा | परिवार में आपकी जिम्मेदारियाँ  और बढ़ सकती हैं। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पारिवारिक निर्णय में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें | संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है | माता पिता की सेहत का ध्यान रखें | माता पिता के साथ वाद विवाद हो सकता है इस बात का ध्यान रखें | घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो हनुमान चालीसा का पाठ करें | 

वृश्चिक (Scorpio) राशि जनवरी (January) 2026  विवाह (Marriage)/ प्रेम जीवन(Love)  स्थिति :     वैवाहिक जीवन इस महीने ठीक ठाक रहेगा | जीवनसाथी के सामनें अपनी भावनाएँ दबाने के बजाय खुलकर बात करना अधिक बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बितानें को मिलेगा | जीवनसाथी को इस महीने अच्छा लाभ मिल सकता है | प्रेम संबंधों में इस महीने मधुरता बनी रहेगी | अपने प्रेमी पर अधिक शक न करें इस से आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है | पुराने रिश्ते में दोबारा जुड़ाव हो सकता है | 

वृश्चिक (Scorpio) राशि जनवरी (January) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :    इस महीनें स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक जागरूक रहेंगे। स्वास्थ्य में पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। सेहत को लेकर छोटी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें | अधिक सर्दी की वजह से सर्दी-जुकाम या गले की परेशानी हो सकती है, हल्का गर्म पानी पीये | पेट से जुड़ी समस्याएँ या सिरदर्द परेशान कर सकता है। खान पान को संतुलित रखें नहीं तो मुंह में छाले हो सकते है | सुबह की सैर से ऊर्जा बनी रहेगी | 

वृश्चिक (Scorpio) राशि जनवरी (January) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति :       इस महीने छोटी और लंबी दोनों यात्राओं के योग बन रहे हैं। कार्य से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सामान का विशेष ध्यान रखें।

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है वृश्चिक राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check vrishchik by name

#vrishchikrashijanuary2026, vrishchikjanuaryrashifal2026, vrishchikjanuary2026rashifal #scorpiojanuaryoroscope2026

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |