मेष राशि नवंबर 2025 राशिफल, (Mesh rashi November 2025 Rashifal)

मेष राशि के जातकों के लिये महीना थोडा कमजोर रहेगा | भाग्य आपका इस महीने अच्छा रहेगा | अपनी सोच को सकारात्मक बनाकर रखें | शेयर बाजार में पैसा सोच समझकर लगायें | व्यापार जैसा चल रहा है वैसा ही चलाये नया करनें से बचें | नई नौकरी मिलनें के अच्छे योग बन रहे है। छात्र आगे की पढाई का चुनाव सोच समझकर करें | परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता हैं। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है | प्रेमी कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है |  स्वास्थ्य के लिहाज से महीना मिलाझुला रहेगा |

Posted on 11-October-2025

Advertisements

मेष राशि नवंबर 2025 राशिफल (Mesh rashi November 2025 Rashifal)

मेष (aries) राशि नवंबर (November) 2025 धन  (Money) / आर्थिक स्थिति :     धन को लेकर महीना थोडा कमजोर रह सकता है यानि धन के लिये मेहनत अधिक करनी होगी |  शेयर बाजार में पैसा सोच समझकर लगायें | धन की बचत करना थोडा मुश्किल हो सकता है | धन के लेनदेन में सावधानी रहेगी | धन को लेकर अधिक लालच न करें | कई पर आपका धन अटक सकता है | धन उधार कम से कम ले आपके लिये अच्छा रहेगा | आपके खर्चों पर थोडा कंट्रोंल करें |  

मेष (aries) राशि नवंबर (November) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :  कारोबारियों के लिये महीना सामान्य रहेगा | व्यापार जैसा चल रहा है वैसा ही चलाये नया करनें से बचें | बिजनेस में धन निवेश सोच समझकर करें | बिजनेस में आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापारी ग्राहकों के साथ विनम्र स्वभाव बनाकर रखें | सरकारी रूके हुये काम आगें बडेगें | करियर आपका इस महीने सामान्य रहेगा | ऑफिस में सभी के साथ बनाकर चलें आपके लिये अच्छा रहेगा | नई नौकरी मिलनें के अच्छे योग बन रहे है। राजनिति से जुडे लोगों को अच्छा पद मिल सकता है | कुछ लोगों को विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है | 

मेष (aries) राशि नवंबर (November) 2025 शिक्षा (Education) :   छात्रों को इस महीने अधिक मेहनत करनें की जरूरत है, दोस्तों की बातों में आकर अपना समय खराब न करें | छात्र आगे की पढाई का चुनाव सोच समझकर करें | प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करनें वालें छात्र कोचिंग संस्थान का चयन सोच समझकर करें | जो छात्र कॉलेज में है उनका किसी के साथ लडाई झगडा हो सकता है सावधान रहें | हायर स्टेडी के लिये किसी संस्थान में प्रवेश ले सकते है | 

मेष (aries) राशि नवंबर (November) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) :    पारिवारिक जीवन इस महीने सामान्य रहेगा | समाज में आप प्रसिध्द हो सकते है | परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता हैं। कोई पुरानी परिवारिक प्रोपर्टी अच्छे दाम में बिक सकती है | परिवार के लोगों के बीच अनबन रह सकती है | घर के बडे लोगों का सम्मान करें | मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है | माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें | बच्चों के साथ कुछ समय बितायें | शत्रु आपको फंसा ने की कोशिश कर सकते है सावधान रहें | माता की सेहत का ध्यान रखें | घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो हनुमान चालीसा का पाठ करें | 

मेष (aries) राशि नवंबर (November) 2025 विवाहित/ प्रेम जीवन (Marriage) स्थिति :   वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है पर अपनी समझदारी से हल कर सकते है |  जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ प्लानिंग कर सकते है | विवाह से संबंधित निर्णय सोच समझकर ले | प्रेमीयों के लिये महीना अच्छा रहेगा बस छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ नहीं बनायें | प्रेमी एक दुसरे की भावनाओं का ध्यान रखें | प्रेमी कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है | 

मेष (aries) राशि नवंबर (November) 2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :      स्वास्थ्य के लिहाज से महीना मिलाझुला रहेगा, यानि थोडा सेहत का ध्यान रखें | महिलाओं को इंफेक्शन की समस्या हो सकती है | जिन लोगों के लीवर में समस्या है उनको अधिक ध्यान रखनें की जरूरत है | अधिक तीखा भोजन न करें नही तो पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है | मध्य माह के बाद आंखों का ध्यान रखे किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है | काम का अधिक तनाव न लें नहीं तो मानसिक परेशानीयों का सामना करना पड सकता है | सेहत को मेंटेन रखने के लिये कुछ अच्छे कदम उठा सकते है | 

मेष (aries) राशि नवंबर (November) 2025 यात्रा (Traval) स्थिति :    दोस्तो के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है | राहुकाल में लम्बी यात्रा की शुरूवात न करें | वाहन सावधानी पूर्वक चलाये नहीं तो चोट लग सकती है | 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है मेष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check mesh rashi by name

#meshrashinovember2025 #meshnovemberrashifal2025 #meshnovember2025 #Ariesnovemberhoroscope2025