Advertisements
मेष राशि जनवरी 2026 राशिफल (Mesh rashi January 2026 Rashifal)
मेष (aries) राशि जनवरी (January) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : इस महीने आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। महीने के अंत में अचानक से धन की प्राप्ती हो सकती है | आय के नए स्रोत बनने की संभावना है | बचत योजनाओं पर ध्यान दे | जिन लोगों ने पहले कहीं निवेश किया था, वहाँ से अब लाभ मिलने के संकेत हैं। शेयर बाजार का काम करनें वालों के लिये महीना ठीक ठाक रहेगा | महीने की शुरुआत में खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है |
मेष (aries) राशि जनवरी (January) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारीयों के लिये महीना लाभदायक रहेगा | बिजनेस में नए प्रोजेक्ट या साझेदारी की चर्चा हो सकती है | किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से पढ़ लें। आयात-निर्यात, मशीनरी, तकनीकी या ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ के योग हैं। व्यापारीयों को सलाह दी जाती है की ग्राहकों को समय पर डिलीवरी दें | करियर में इस महीने अच्छी प्रगति होगी | नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे है उनें मध्य के बाद अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन या विभाग परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
मेष (aries) राशि जनवरी (January) 2026 शिक्षा (Education) : छात्रों के लिये महीना अच्छा रहेगा | छात्र टाइम टेबल बनाकर पढाई करे इससे अच्छा लाभ होगा | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए महीना शुभ है। उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है तो महीना शुभ है | जो छात्र कॉलेज में अंतिम वर्ष में है उनका अच्छी कम्पनी में प्लेसमेंट हो सकता है |
मेष (aries) राशि जनवरी (January) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : पारिवारिक जीवन इस महीने अच्छा रहेगा | घर परिवार में पहले से विवाद चल रहा है तो इस महीने समाप्त हो सकता है | माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नई प्रोपर्टी खरीदनें के लिये घर में विचार हो सकता है | घर में किसी शुभ कार्य, पूजा या मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। संतान के लिये महीना अच्छा रहेगा | घर के बडे लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढायें |
मेष (aries) राशि जनवरी (January) 2026 विवाहित/ प्रेम जीवन (Marriage) स्थिति : वैवाहिक जीवन इस महीने ठीक ठाक रहेगा | जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मामलों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है,ध्यान रखें | अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव या नया प्रेम संबंध बनने के योग हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और रिश्ता अगले स्तर तक जा सकता है। प्रेमी की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है | प्रेमी के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते है |
मेष (aries) राशि जनवरी (January) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : स्वास्थ्य इस महीनें अच्छा रहेगा | हार्ट रोगी और पहले से बीमार लोग विशेष सावधानी बरतें | कुछ लोग सर्दी, जुखाम की चपेट में आ सकते है, अपना ध्यान रखें | ज्यादा भीड़-भाड़ में जानें से बचें | कुछ लोगों को कमर दर्द, सिरदर्द, आंखों की थकान और बी.पी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खान-पान में संतुलन रखें और तले-भुने भोजन से दूरी बनाएं। नियमित योग, प्राणायाम और सुबह की सैर से लाभ मिलेगा।
मेष (aries) राशि जनवरी (January) 2026 यात्रा (Traval) स्थिति : जनवरी 2026 में छोटी और मध्यम दूरी की यात्राओं के योग हैं। ये यात्राएँ व्यवसाय या करियर से संबंधित हो सकती हैं और लाभदायक सिद्ध होंगी। पारिवारिक यात्रा या धार्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर मिल सकता है। यात्रा के दौरान दस्तावेज़ और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है मेष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#meshrashijanuary2026 #meshjanuaryrashifal2026 #meshjanuary2026 #Ariesjanuaryhoroscope2026