Advertisements
मेष राशि अगस्त 2026 राशिफल (Mesh rashi August 2026 Rashifal)
मेष (aries) राशि अगस्त (August) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : इस महीने धन का संतुलन बनाकर चलें | आपकी नियमित आय में कोई रुकावट नहीं आएगी। पुराने निवेशों से या पारिवारिक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए महीने का आखिरी सप्ताह सबसे उत्तम रहेगा। शॉर्ट-टर्म या रिस्की सट्टा बाजार में बिना सोचे-समझे पैसा लगाने से बचें। इस महीने कर्ज या लोन लेने से बचें और अपनी बचत को प्राथमिकता दें। आप सुख-सुविधाओं या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर बड़ा धन व्यय कर सकते हैं।
मेष (aries) राशि अगस्त (August) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारियों के लिए 17 अगस्त के बाद का समय विशेष रूप से फलदायी रहेगा। यदि आप सरकारी क्षेत्र या कंसल्टेंसी से जुड़ा काम करते हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आप अपने व्यवसाय को डिजिटल माध्यम पर ले जाना चाहते हैं या किसी नए शहर में अपनी शाखा खोलना चाहते हैं, तो यह महीना सर्वश्रेष्ठ है। पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए उन्नति और नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन या वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे थे, तो इस महीने सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। जल्दबाजी में वर्तमान नौकरी छोड़ना नुकसानदेह हो सकता है।
मेष (aries) राशि अगस्त (August) 2026 शिक्षा (Education) : विद्यार्थियों के लिए यह महीना बेहतरीन परिणाम देने वाला साबित होगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उन्हें इस महीने कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। तकनीकी और प्रबंधन (Management) के छात्रों के लिए समय अत्यंत अनुकूल है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं या किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिले का प्रयास कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए बेहद सक्रिय रहेगा। इस महीने अपनी पढ़ाई की योजनाओं या नोट्स को अपने सहपाठियों के साथ साझा करने से बचें।
मेष (aries) राशि अगस्त (August) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : इस महीने आपके घर का माहौल आनंदमय रहेगा | समाज में आपका कद बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बहुत गहरा होगा। यदि पिछले कुछ समय से भाई-बहनों या माता-पिता के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। घर में किसी उत्सव, पूजा या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिछले कुछ समय से यदि आपकी माताजी बीमार चल रही थीं, तो इस महीने उनकी सेहत में चमत्कारी सुधार देखने को मिलेगा। उनके साथ समय बिताना आपके मानसिक तनाव को कम करेगा। घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो शनिवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
मेष (aries) राशि अगस्त (August) 2026 विवाहित (Marriage) / प्रेम जीवन (love) स्थिति : इस महीने शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा | जीवनसाथी को कोई बडी सफलता मिल सकती है | पुरानी गलतफहमियां इस महीने दूर होंगी। महीने के मध्य में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों के लिए 17 अगस्त के बाद का समय बेहद रोमांटिक रहेगा। पांचवें भाव में सूर्य का आना आपके रिश्ते में स्पष्टता लाएगा। महीने के मध्य में किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने रिश्ते को कमजोर न होने दें। यदि आप अपने रिश्ते को विवाह में बदलना चाहते हैं, तो पार्टनर से बात करने के लिए समय अनुकूल है।
मेष (aries) राशि अगस्त (August) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : शारीरिक रूप से इस महीने बड़ी बीमारी का कोई योग नहीं है, लेकिन मंगल की अधिक ऊर्जा के कारण आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। हालांकि, राशि स्वामी मंगल की स्थिति के कारण शरीर में पित्त या गर्मी बढ़ सकती है, जिससे त्वचा में रैशेज, मुहांसे या पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। पैरों में दर्द, आंखों में जलन या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी छोटी-मोटी शिकायतें हो सकती हैं। रात के समय दिमाग में विचारों का अति-प्रवाह होने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
मेष (aries) राशि अगस्त (August) 2026 यात्रा (Traval) स्थिति : तीसरे भाव के गुरु और बारहवें राहु के कारण इस महीने आपके लिए कई छोटी और कुछ लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं इस महीने आर्थिक रूप से काफी लाभदायक सिद्ध होंगी। यात्रा के दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है मेष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#meshrashiaugust2026 #meshaugustrashifal2026 #meshaugust2026 #Ariesaugusthoroscope2026