मेष राशि अक्टूबर 2025 राशिफल (Mesh rashi October 2025 Rashifal)
मेष (aries) राशि अक्टूबर (October) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : यह महीना धन को लेकर अच्छा रहेगा पूरे महीने निरंतर गति से धन आता रहेगा | मध्य माह के बाद गुप्त धन की प्राप्ती हो सकती है | कई पर रूका हुआ पैसा मिल सकता है | परिवार वालों से धन लाभ हो सकता है | कई पर धन निवेश करनें की कोई योजना है तो उसे छुपाकर रखें किसी को बतायें नहीं | मध्य माह के बाद आपके खर्चे अधिक रह सकते है |
मेष (aries) राशि अक्टूबर (October) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारीयों के लिये महीना अच्छा रहेगा | पुराना बिजनेस बंद करके नया बिजनेस शुरू कर सकते है | बिजनेस में कोई सलाह देता है तो उस पर एक बार विचार जरूर करें | साझेदारी में बिजनेस करनें से बचें | जिन जातको का बिजनेस विदेश में फैला हुआ है उनको अच्छा लाभ होगा | व्यापारी सरकारी नियमों का पालन करें | कारोबारी अगर किसी समस्या मे हो तो उस से निकल सकते है | नई प्रोपर्टी खरीदनें के अच्छे योग बन रहें है | करियर के लिहाज से महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा | नौकरी में सैलरी बढनें के अच्छे योग बन रहें है | मध्य माह के बाद नौकरी में बदलाव लाने के लिये अच्छा समय है | नौकरी में बहुत दिनों से रूका हुआ ट्रांसफर हो सकता है |
मेष (aries) राशि अक्टूबर (October) 2025 शिक्षा (Education) : छात्रों का पढाई पर से ध्यान भटक सकता है, इसलिये पढाई पर थोडा ध्यान देने की जरूरत है | प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों को टाइम टेबल बनाकर पढाई करनी चाहियें | सरकारी नौकरी का फार्मे भरने के लिये महीना अच्छा है | रिसर्च का कार्य करनें वालें छात्रों के लिये महीना अच्छा है | छात्रों को विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है |
मेष (aries) राशि अक्टूबर (October) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) : पारिवारिक जीवन इस महीने बहुत ही अच्छा रहेगा | समाज सेवा का काम कर सकते है | घर में खुशी का माहौल रहेगा | परिवार के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें | दीपावली के शुभ अवसर पर नया घर या नया वाहन खरीदनें के अच्छे योग बन रहें है | कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसका नतीजा आप के पक्ष में आ सकता है | अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें | माता पिता का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा | घर की सुरक्षा का ध्यान रखें | आपको सलाह दी जाती है की दुसरे के विवाद में पडें |
मेष (aries) राशि अक्टूबर (October) 2025 विवाहित/ प्रेम जीवन (Marriage) स्थिति : शादीशुदा जातकों के बीच महीनें की शुरूवात में कुछ अनबन रह सकती है, मध्य माह के बाद वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा | कुछ जातक अपने जीवनसाथी से एक दुसरे से अलग होनें का निर्णय ले सकते है | प्रेमीयों के लिये महीना मिलाझुला रहेगा | कुछ जातक अपने प्रेमी से अलग होनें का निर्णय ले सकते है | कुछ जातक प्रेम विवाह करनें पर विचार कर सकते है | जो जातक अकेले है उनको किसी से प्यार हो सकता है |
मेष (aries) राशि अक्टूबर (October) 2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : महीने की शुरूवात में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | 15 अक्टूबर के बाद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें | बीमार चल रहे जातक समय समय पर अपनी दवाई लेते रहें भुले नहीं | पैरो में दर्द और नसों में दर्द परेशान कर सकता है | जिन जातकों को हार्ट की बीमारी है उनको थोडा सावधान रहनें की जरूरत है | किसी बात का अधिक तनाव न लें नहीं तो माइग्रेन हो सकता है | काम करते समय ध्यान रखें नहीं तो हल्की फुल्की चोट आ सकती है | अपना खान पान संतुलित रखें |
मेष (aries) राशि अक्टूबर (October) 2025 यात्रा (Traval) स्थिति : नौकरी के काम से बाहर जाना हो सकता है | पारिवारिक यात्रा भी हो सकती है | विदेश की अच्छी यात्राओं के योग इस महीने में बन रहें है | इस महीने वाहन चलाते समय अधिक ध्यान रखें |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है मेष राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#meshrashioctober2025 #meshoctoberrashifal2025 #meshoctober2025 #Ariesoctoberhoroscope2025