मूलांक 9 (Mulank 9)

मूलांक 9 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 9, 18, 27 तारीक को होता है |

Posted on 26-June-2023

Advertisements

मूलांक 9 (Mulank 9) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मूलांक 9 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की  9, 18, 27 तारीक को होता है |  इन जातकों में एक सेना नायक बनने की प्रवर्ति पाई जाती है | मूलांक 9 जो अंक है वह पुर्नजन्म से जुडा होता है | इन के अन्दर पुर्वाभास अधिक पाया जाता है | इनका स्वभाव तेज होता है | यह जातक अनुशासन में रहना अधिक पसंन्द करते है | यह जातक समय के पाबन्द होते है | यह किसी से हार नहीं मानते है | यह किसी न किसी से लडाई झगडे भी कर लेते है | यह अपने ऊपर किसी का भी उपकार नहीं रखते है |    

मूलांक 9 का करियर (Career) और व्यापार कैसा होता है : यह जातक रोजगार और व्यवसाय में ऐका अधिकार रखने की प्रवर्ति रखते है | इन जातकों का प्रोपर्टी, कोयला का बिजनेस अच्छा सफल रहता है |  राजनिति में भी इन को अच्छी सफलता मिलती है | यह अच्छे पत्रकार बन सकते है | यह  पुलिस, सेना, खेल, इंजनियरिग डॉक्टर, सर्जन, शिक्षक इत्यादि से सम्बन्धित नौकरी भी कर सकते है | 

मूलांक 9 वालों का स्वास्थ्य : सिर दर्द, चोट लगना, बुखार, खून की कमी, स्किन से सम्बन्धित बीमारीया इन को हो सकती है | अतः इन को इन बीमारीयों से सावधान रहना चाहिऐ | 

मूलांक 9 वालों की महीने की शुभ तारीक है :  3, 6, 9,12,18, 21, 27, है | 

मूलांक 9 वालों के अशुभ अंक (ashubh number) :  1, 7 है | 

मूंलाक 9 वालों के जीवन के कौन से वर्ष में बदलाव होता है :- 9, 18, 24, 27, 30, 36, 39, 42, 48,51,63 यह वर्ष इनके जीवन के लाईफ बदलाव वर्ष हो सकते है | 

मूलांक 9 वालों के शुभ महीने है :  मार्च (March), जून(June),  सितम्बर (September), दिसम्बर (December) है | 

मूलांक 9 वालों के शुभ दिन (shubh day) :  मंगलवार(Tuesday ) गुरूवार(Thursday), शुक्रवार (Friday) यह दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

मूलांक 9 वालों के शुभ रंग (Colour )  :  लाल (Red), सफेद (White), गुलाबी (Pink), पीला (Yellow) है | 

मूलांक 9 वालों की शुभ धातु  :  मूंगा इनके लिए शुभ धातु है | 

मूलांक 9 वालों के भाग्य स्वामी :  मूलांक 9 वालों के भाग्य स्वामी भगवान मंगल देव है | भगवान मंगल देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

मूलांक 9 वालों की शुभ दिशा  : उत्तर दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

मूलांक 9 वालों के उपाय  :  मंगल देव भगवान के मंत्र का जाप करे | भगवान हनुमान जी की पूजा अत्यधिक शुभ मानी गयी है, इस लिए भगवान हनुमान जी की पूजा जरूर करे |

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Mulank9walelogkaisehotehain

#मूलांक9, #Mulank9, #mulank9walelogkaisehotehai