मूलांक 8 (Mulank 8)

मूलांक 8 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 8, 17, 26 तारीक को होता है |

Posted on 26-June-2023

Advertisements

मूलांक 8 (Mulank 8) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मूलांक 8 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की  8, 17, 26 तारीक को होता है |  यह जातक अपने जीवन में धीरे-धीरे उन्नति प्राप्त करते है | यह जातक असफलताओं से कभी नहीं घबराते है | यह जीवन में ऐसा कार्य करते है की इन के यश और किर्ती में वृध्दि होती है | यह किसी के मित्र होते है तो पूरी तरह से मित्रता निभाते है और अगर किसी के शत्रु होते है तो शत्रुता पूरी तरह से निभाते है |  यह जातक सेवा भावी होते है और यह शंका भावी भी होते है |    

मूलांक 8 का करियर (Career) और व्यापार कैसा होता है : इन जातकों का प्रोपर्टी, कोयला का बिजनेस अच्छा सफल रहता है |  छोटे -छोटे बिजनेस में भी इन को अच्छी सफलता मिलती है | यह जातक शोध की तरफ अधिक जुकाव रखते है |  यह योगा, खेल खूद, इंजनियरिग, जज, शिक्षक, इत्यादि से सम्बन्धित नौकरी भी कर सकते है | 

मूलांक 8 वालों का स्वास्थ्य : हार्ट-अटैक, बालों, स्किन, माइग्रेन से सम्बन्धित बीमारीया इन को हो सकती है | अतः इन को इन बीमारीयों से सावधान रहना चाहिऐ | 

मूलांक 8 वालों की महीने की शुभ तारीक है :  1, 8, 10, 17, 19,  26 है | 

मूलांक 8 वालों के अशुभ अंक (ashubh number) :  3, 6, 12, 24 है | 

मूंलाक 8 वालों के जीवन के कौन से वर्ष में बदलाव होता है :- 17, 26, 35, 44,53 यह वर्ष इनके जीवन के लाईफ बदलाव वर्ष हो सकते है | 

मूलांक 8 वालों के शुभ महीने है :  जनवरी (January), फरवरी (Feberaury), मई (May ) अगस्त (August ), अक्टूबर(October)  है | 

मूलांक 8 वालों के शुभ दिन (shubh day) :  शनिवार( Saturday ), रविवार (Sunday), सोमवार (Monday) यह दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

मूलांक 8 वालों के शुभ रंग (Colour )  :  काला (Black), नीला (Blue) है | 

मूलांक 8 वालों की शुभ धातु  :  लेड इनके लिए शुभ धातु है | 

मूलांक 8 वालों के भाग्य स्वामी :  मूलांक 8 वालों के भाग्य स्वामी भगवान शनि देव है | भगवान शनि देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

मूलांक 8 वालों की शुभ दिशा  : पश्चिम दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

मूलांक 8 वालों के उपाय  :  शनि देव भगवान के मंत्र का जाप करे | भगवान शिव और भगवान भैरव जी की पूजा अत्यधिक शुभ मानी गयी है, इस लिए भगवान शिव और भगवान भैरव जी की पूजा जरूर करे |

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Mulank8walelogkaisehotehain

#मूलांक8, #Mulank8, #mulank8walelogkaisehotehai