मूलांक 6 (Mulank 6)

मूलांक 6 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 6, 15, 24 तारीक को होता है |

Posted on 26-June-2023

Advertisements

मूलांक 6 (Mulank 6) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मूलांक 6 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 6, 15, 24 तारीक को होता है |  यह जातक लोग प्रिय जातक होते है, यानी इन जातको की हर जगह प्रशंसा होती है | यह जातक जीवन में सभी से अच्छा व्यवहार करते है | इन का व्यक्तित्व बहुत ही सुन्दर पाया जाता है | यह जातक सभी का सहयोग करते नंजर आते है | यह जातक अपने से किसी को भी जीत ने नहीं देते है, यह हमेशा खुद को ही जीत ता हुआ देखना चाहते है | यह जातक सुन्दर वस्तुओ की और आर्कषित होते है |   

मूलांक 6 का करियर (Career) और व्यापार कैसा होता है : रेस्टोरेंट और होटल का बिजनेस इन के लिए शुभ है | तेल का कारोबार भी कर सकते है | यह जातक कला के क्षेत्र में भी करियर बना सकते है | डिजाईनिग के क्षेत्र मे भी पाये जाते है | यह ब्यूटी पार्लर, स्पा, योग आचार्य, रिसेप्शनिस्ट, एयर होस्टैस, न्यूज़ एंकरिंग, डाँसर, मॉडलिंग, ज्वेलर, इत्यादि से सम्बन्धित नौकरी भी कर सकते है | 

मूलांक 6 वालों का स्वास्थ्य : थ्रोट, नाक, कान, आंखे, पेट और  फेफडा से सम्बन्धित बीमारीया इन को हो सकती है | अतः इन को इन से सावधान रहना चाहिऐ | 

मूलांक 6 वालों की महीने की शुभ तारीक है :  3, 6, 12, 15, 21, 24, 30 है | 

मूंलाक 6 वालों के जीवन के कौन से वर्ष में बदलाव होता है :- 30, 39, 48, 55, 57,66 यह वर्ष इनके जीवन के लाईफ बदलाव वर्ष हो सकते है | 

मूलांक 6 वालों के शुभ महीने है :  मार्च (March), जून (June),  सितम्बर (September), दिसम्बर (December) है | 

मूलांक 6 वालों के शुभ दिन (shubh day) :  मंगलवार (Tuesday), गुरूवार(Thurday), शुक्रवार (Friday) यह दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

मूलांक 6 वालों के शुभ रंग (Colour )  :  क्रीम (Cream), पीला (Yellow), आसमानी (Sky blue)

मूलांक 6 वालों की शुभ धातु  :  हीरा, फिरोजा और सफेद मूंगा इनके लिए शुभ धातु है | 

मूलांक 6 वालों के भाग्य स्वामी :  मूलांक 6 वालों के भाग्य स्वामी भगवान शुक्र देव है | भगवान शुक्र देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

मूलांक 6 वालों की शुभ दिशा  : उत्तर- पूर्व, उत्तर -पश्चिम और दक्षिण दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

मूलांक 6 वालों के उपाय  :  शुक्र देव भगवान के मंत्र का जाप करे | मां लक्ष्मी की पूजा अत्यधिक शुभ मानी गयी है, इस लिए मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करे |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Mulank6walelogkaisehotehain

#मूलांक6, #Mulank6, #mulank6walelogkaisehotehai