मूलांक 5 (Mulank 5)

मूलांक 5 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 5, 14, 23 तारीक को होता है |

Posted on 26-June-2023

Advertisements

मूलांक 5 (Mulank 5) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मूलांक 5 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 5, 14, 23 तारीक को होता है |  मूलांक 5 बुध्दि और निर्णय का प्रतीक माना गया है | यह जातक एक से अधिक इनकम स्त्रोत से धन कमाते है | यह नंबर तर्क और विवाद का कारक भी माना गया है | यह जातक मिलनसार व्यक्ति होते है | इनका स्वभाव थोडा अस्थिर भी होता है | यह जातक सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते है | 

मूलांक 5 का करियर (Career) और व्यापार कैसा होता है : यह अपने बिजनेस को हमेशा विस्तार करने प्रयत्न करते रहते है | मोबाइल का बिजनेस इन के लिए शुभ है | यातायत का कारोबार भी कर सकते है | यह जातक शेयर मार्केट की अच्छी जानकारी रखते है |  नौकरी के साथ-साथ साइड बिजनेस करना पसंद करते हैं | यह सेल्समेन, पोस्ट ऑफिस, ऐस्टोलोजर, रेलवे, बुक से सम्बन्धित नौकरी भी कर सकते है | यह जातक बैंक के क्षेत्र में ज्यादा सफलता प्राप्त करते है |  |  

मूलांक 5 वालों का स्वास्थ्य :  त्वचा, सिर दर्द, एलर्जी से सम्बन्धित बीमारीया इन को हो सकती है | अतः इन को इन से सावधान रहना चाहिऐ | 

मूलांक 5 वालों की महीने की शुभ तारीक है :  5, 14, 23 है | 

मूलांक 5 वालों के अशुभ अंक (ashubh number) :  2, 4 है | 

मूंलाक 5 वालों के जीवन के कौन से वर्ष में बदलाव होता है :- 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68,यह वर्ष इनके जीवन के लाईफ बदलाव वर्ष हो सकते है | 

मूलांक 5 वालों के शुभ महीने है :  फरवरी (Feberaury)  मई(May ) नवंबर (November) है | 

मूलांक 5 वालों के शुभ दिन (shubh day) : बुधवार (Wednesday), गुरूवार(Thurday), शुक्रवार (Friday) यह दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

मूलांक 5 वालों के शुभ रंग (Colour )  :  भूरा (Brown ),  हरा (Green)  सफेद (White)

मूलांक 5 वालों की शुभ धातु  : पन्ना, हीरा और अमरिकन डायमड इनके लिए शुभ धातु है | 

मूलांक 5 वालों के भाग्य स्वामी :  मूलांक 5 वालों के भाग्य स्वामी भगवान बुध देव है | भगवान बुध देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

मूलांक 5 वालों की शुभ दिशा  : पूर्व -उत्तर और  उत्तर -पश्चिम दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

मूलांक 5 वालों के उपाय  :  बुध देव भगवान के मंत्र का जाप करे | भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अत्यधिक शुभ मानी गयी है, इस लिए भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा जरूर करे |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Mulank5walelogkaisehotehain

#मूलांक5, #Mulank5, #mulank5walelogkaisehotehai