मूलांक 3 (Mulank 3)

मूलांक 3 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 3, 12, 21, 30 तारीक को होता है |

Posted on 26-June-2023

Advertisements

मूलांक 3 (Mulank 3) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मूलांक 3 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 3, 12, 21, 30 तारीक को होता है |  मूलांक 3 जो अंक है वह तीन शक्तियों का प्रतीक होता है, बुध्दि, बल और चेतना को मिलाकर मूलांक 3 बना है | यह व्यक्ति सभी परिस्थिति में समान रूप से जीवन व्यतित करते है | यह जातक ज्यादा खुशी और किसी भी प्रकार का गम हो तो भी एक से रहते है | यह व्यक्ति जल्द से जल्द जीवन के शिखर पर पहुचने वाले होते है | यह व्यक्ति शांत स्वभाव के होते है | इन जातकों का समाज में बहुत नाम होता है |

मूलांक 3 का करियर (Career) और व्यापार कैसा होता है : यह जातक व्यापार में लगन और अपनी मेहनत के बल बूते पर अच्छा धन लाभ कमाते हैं | इन के लिए होटल, रेस्टोरेन्ट का बिजनेस शुभ होता है | यह जातक अध्यापक, वकील, जज, राजदूत, डॉक्टर, बैंकिक, सेल्समेन और पुलिस की नौकरी कर सकते है | 

मूलांक 3 वालों का स्वास्थ्य : त्वचा, ब्लड प्रेशर, भुख न लगना, मानसिक समस्या, फेफडा से सम्बन्धित बीमारीया इन को हो सकती है | अतः इन को इन से सावधान रहना चाहिऐ | 

मूलांक 3 वालों की महीने की शुभ तारीक है :  3, 12, 21, 30 है | 

मूलांक 3 वालों के अशुभ अंक (ashubh number) :  4 और 8 है | 

मूलांक 3 वालों के शुभ महीने है :  जून(June), सितम्बर (September ) दिसंबर(December) है | 

मूलांक 3 वालों के शुभ दिन (shubh day) : मंगलवार ( Tuesday), गुरूवार(Thurday), शुक्रवार (Friday) यह दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

मूलांक 3 वालों के अशुभ दिन (ashubh day) :  शनिवार(Saturday) इन के लिए अशुभ दिन है इस दिन कोई शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिऐ |

मूलांक 3 वालों के शुभ रंग (Colour )  :  पीला (yellow), हरा(Green)  पर्पल (Purpal)| 

मूलांक 3 वालों के भाग्य स्वामी :  मूलांक 3 वालों के भाग्य स्वामी भगवान बृहस्पति देव है | भगवान बृहस्पति देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

मूलांक 3 वालों की शुभ दिशा  : पूर्व, उत्तर और दक्षिण- पश्चिम दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

मूलांक 3 वालों की शुभ धातु  : सोना(Golden) इनके लिए शुभ धातु है | 

मूलांक 3 वालों के उपाय  :  बृहस्पति देव भगवान के मंत्र का जाप करे | भगवान विष्णु की पूजा अत्यधिक शुभ मानी गयी है, इस लिए भगवान विष्णु की पूजा जरूर करे |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Mulank3walelogkaisehotehain

#मूलांक3, #Mulank3, #mulank3walelogkaisehotehai