मूलांक 2 (Mulank 2)

मूलांक 2 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 2,11,20,29 तारीक को होता है |

Posted on 26-June-2023

Advertisements

मूलांक 2 (Mulank 2) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मूलांक 2 उन जातकों का होता है जिन का जन्म महीने की 2,11,20,29 तारीक को होता है | यह जातक अत्यधिक भावुक होते है | यह जातक अच्छे मार्ग दर्शक भी होते है | यह जातक अपनी बुद्धि के बल पर कार्य करते है | यह अपनी योजनाओं में बार बार बदलाव भी करते है | इन जातकों में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है | यह जातक किसी भी बडी से बडी परेशानी आने पर भी मुस्कराते रहते है | 

मूलांक 2 का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक धन कमाने को लेकर ज्यादा विश्वास रखते है | इन जातकों को नौकरी करना बहुत ही अच्छा लगता है | यह जातक शिक्षा से अधिक जुडे रहते है | यह जातक मेडिसिन के क्षेत्र से भी जुडे रहते है | यह जातक अच्छे लेखक और ऐक्टर भी बन सकते है |यह जातक डेयरी से जुडे बिजनेस में मिल सकते है | पशु का व्यवसाय भी करते है | इन के लिए यातायात का बिजनेस बहुत ही अच्छा होता है | स्टोन से जुडा कारोबार भी कर सकते है |

मूलांक 2 वालों का स्वास्थ्य : इन को कफ की अधिक परेशानी रहती है | चेस्ट और फेफड़ा की बीमारी भी हो सकती है | सिर, पेट और आंखों मे भी समस्या हो सकती है | इन को इन बीमारीयों से सावधान रहना चाहिये | 

मूलांक 2 वालों की महीने की शुभ तारीक है :  2,11,20,29 है | 

मूलांक 2 वालों के शुभ दिन (shubh day) : रविवार (Sunday )  सोमवार (Monday) और शुक्रवार (Friday) यह दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

मूलांक 2 वालों के अशुभ दिन (ashubh day) :  शनिवार(Saturday) इन के लिए अशुभ दिन है इस दिन कोई शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिऐ |

मूलांक 2 वालों के शुभ रंग (Colour )  :   सफेद (White ) और क्रीम(Cream) | 

मूलांक 2 वालों के भाग्य स्वामी :  मूलांक 2 वालों के भाग्य स्वामी भगवान चन्द्र देव है | भगवान चन्द्र देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

मूलांक 2 वालों की शुभ दिशा  : उत्तर, उत्तर-पूर्व  और पश्चिम दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

मूलांक 2 वालों के उपाय  :  चन्द्र देव भगवान के मंत्र का जाप करे | भगवान शिव की पूजा अत्यधिक शुभ मानी गयी है, इस लिए भगवान शिव की पूजा जरूर करे |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Mulank2walelogkaisehotehain

#मूलांक2, #Mulank2, #mulank2walelogkaisehotehai