मीन राशि वार्षिक राशिफल 2023, Meen varshik rashifal 2023

आपको इस पेज मे मीन राशि के 2023 के राशिफल बारे मे की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी | जानिये कैसा रहेगा 2023 मीन (Meen) राशि वालो के लिए धन (Money), व्यवसाय(Business), कैरियर (Career) नौकरी, शिक्षा(Education), परिवार(Family life), विवाह (Marriage) , यात्रा(Travel), स्वास्थ (Health) बारे में |

Posted on 16-July-2022

Advertisements

मीन (Meen) वार्षिक राशिफल 2023

मीन राशि 2023 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : धन के लिहाज से वर्ष 2023 बहुत ही शुभ संकेत दे रहा है | राशि स्वामी देव गुरू बृहस्पति का मई 2023 में राशि परिवर्तन प्रचुर मात्रा में धन लाभ के संकेत दे रहा है | इस वर्ष धन का आना व खर्च होना दोनों के संकेत मिल रहे है | फिर भी धन की इस वर्ष कोई कमी नहीं रहेगी | 

मीन राशि 2023 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :   राशि स्वामी का वर्ष आरम्भ में चन्द्र लग्न से गोचर निर्णय लेने में मजबूत करेगा | देव गुरू बृहस्पति का दशमेश होकर चन्द्र लग्न से गोचर नौकरी में उन्नति व सुख का अनुभव करायेगी | मई माह के बाद कार्यक्षेत्र के माध्यम से धन में वृध्दि होगी | व्यवसाय में वृध्दि का संकेत रहा है | गुरू की सप्तम भाव पर दृष्टि व्यवसाय में वृध्दि का संकेत दे रही है | गुरू के राशि परिवर्तन के बाद व्यवसाय में अचानक धन वृध्दि का संकेत दे रहा है | 

मीन राशि 2023 शिक्षा (Eduaction):  शिक्षा के लिहाज से वर्ष 2023 शुभ रहने वाला है | गुरू बृहस्पति की पंचम भाव उच्च दृष्टि होना व नवम भाव पर नवम दृष्टि पर होना उच्च शिक्षा में सफलता के योग दर्शा रहा है | मई 2023 के बाद गुरू का छठे भाव पर दृष्टि डलना प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दर्शा रहा है | 

मीन राशि 2023 पारिवारिक स्थिति (Family life) : वर्ष 2023 में परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा | परिवार के सदस्यों के साथ आपसी सहयोग की भावना पैदा होगी | केतू की स्थिति के कारण ससुराल पक्ष से सम्बन्धों में मनमुटाव हो सकता है | 

मीन राशि 2023 विवाह (Marriage) स्थिति :  वर्ष 2023 में गुरू का गोचर सामजिक विस्तार सामाजिक जीवन व विवाह के अवसर दिखा रहा है | देव गुरू का सप्तम भाव को प्रभावित करना विवाह होने के संकेत दिखा रहा है | 

मीन राशि 2023 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : स्वास्थय की दृष्टि से वर्ष के उत्तरार्ध में स्वास्थय में परेशानी आ सकती है | शनि की द्वादश में स्थिति स्वास्थय संबन्धी परेशानी लेकर आयेगी | 

मीन राशि 2023 यात्रा (Travel) स्थिति : शनि का द्वादश भाव से गोचर लम्बी यात्राओं के संकेत दे रहा है | शनि की छठे भाव पर दृष्टि प्रतियोगिता के कारण भी यात्रा होने के संकेत दे रहा है |

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है मीन राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check meen by name

#meenrashi2023 #meenhvrishvarshikrashifal2023 #meen2023