मकर राशि वार्षिक राशिफल 2023, Makar varshik rashifal 2023

आपको इस पेज मे मकर राशि के 2023 के राशिफल बारे मे की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी | जानिये कैसा रहेगा 2023 मकर (Makar) राशि वालो के लिए धन (Money), व्यवसाय(Business), कैरियर (Career) नौकरी, शिक्षा(Education), परिवार(Family life), विवाह (Marriage) , यात्रा(Travel), स्वास्थ (Health) बारे में |

Posted on 16-July-2022

Advertisements

मकर (Makar) वार्षिक राशिफल 2023

मकर राशि 2023 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : धनभाव के स्वामी की धन भाव में स्थिति धन को लेकर शुभ संकेत दे रही है | धनेश की लाभ भाव पर दृष्टि धन का प्रचुर मात्रा में होना व कई स्त्रोतो से धन लाभ के संकेत भी मिल रहे है | 

मकर राशि 2023 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : शनि वर्ष आरम्भ में दशम भाव पर दृष्टि व एकादश भाव पर दृष्टि से करियर में लाभ के संकेत दे रहा है | अगर बात करे नौकरी में पदोन्नति की तो देव गुरू बृहस्पति के राशि परिवर्तन ( 22 अप्रैल के बाद ) दशम भाव पर गुरू की दृष्टि पदोन्नति का योग बना रही है | कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के भी संकेत दिखाई दे रहे है | व्यवसाय के लिहाज से सप्तम भाव के स्वामी के ऊपर से गोचर वर्ष में शुभ फल देगा |   

मकर राशि 2023 शिक्षा (Eduaction): मकर राशि वालों के लिये 2023 शिक्षा को लेकर शुभ फल प्रदान करेगा | देव गुरू की तृतीय भाव में स्वराशि की स्थिति आपके अन्दर पराक्रम में वृध्दि करेगी | शनि की लाभ भाव पर दृष्टि किसी भी कार्य में लाभ अवश्य प्रदान करेगी | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अभी धैर्य पूर्वक पठाई करनी होगी | 

मकर राशि 2023 पारिवारिक स्थिति (Family life) : चतुर्थ भाव में राहु की स्थिति पारिवारिक लिहाज से मानसिक रूप से परेशान कर सकती है | परिवार में आपसी सामंजस्य बिठाना ढेडी खीर साबित होगा | अक्टूबर माह के बाद राहु के राशि परिवर्तन के बाद समाज में मान सम्मान में वृध्दि होगी |  

मकर राशि 2023 विवाह (Marriage) स्थिति : सप्तम भाव पर वर्ष आरम्भ में गुरू की दृष्टि विवाह के संकेत दे रहा है | विवाह योग्य जातकों के विवाह अप्रैल माह तक होने के संकेत है | 

मकर राशि 2023 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : वर्ष 2023 स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है | राहु की चतुर्थ भाव में स्थिति मानसिक रूप से थोडा परेशान अवश्य करेगी परन्तु शारिरिक रूप से वर्ष अच्छा रहने वाला है | 

मकर राशि 2023 यात्रा (Travel) स्थिति : बुध देव का वर्ष के आरम्भ में द्वादश भाव में स्थिति व तृतीय व द्वादश के स्वामी का तृतीय भाव से गोचर व नवम भाव पर दृष्टि यात्रा के संकेत दे रहा है |

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है मकर राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check makar by name

#makarrashi2023 #makarvrishvarshikrashifal2023 #makar2023