Advertisements
मकर राशि मार्च 2026 राशिफल (Makar rashi March 2026 rashifal)
मकर (Capricorn) राशि मार्च (March) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : मार्च के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे सुधार होगें | आय के अतिरिक्त स्रोत बनने की संभावना है। परिवार या प्रॉपर्टी से धन लाभ मिल सकता है। शेयर, सट्टा या जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहियें। पैसौ को लेकर किसी पर जल्दी भरोसा न करें | जल्दी मुनाफा देने वाले लालच से दूर रहें। इस महीने बजट बनाकर चलेंगे तो धन की बचत भी कर सकते है | घर की जरूरत, मरम्मत, वाहन, बच्चों या सामाजिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।
मकर (Capricorn) राशि मार्च (March) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारियों के लिए महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, पर मध्य के बाद गति तेज होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर लाभ देंगे। बिजनेस में मध्य माह के कोई बड़ा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने का योग | कुछ लोग व्यापार में आपके ग्राहक तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं ध्यान रखें । नौकरीपेशा लोगों की इस महीने अच्छी प्रगति होगी | अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की चर्चा भी हो सकती है, खासकर महीने के दूसरे भाग में। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें प्रयास जारी रखने पर शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी या बड़ी संस्था से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
मकर (Capricorn) राशि मार्च (March) 2026 शिक्षा (Education): छात्रों को इस महीने भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो निरंतर अभ्यास से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जो छात्र प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इंटरव्यू कॉल या अच्छी कंपनी से संपर्क बन सकता है। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों के लिए यह समय स्किल डेवलपमेंट का समय है। जो छात्र विदेश में जाना चाहते है वह भाषा और स्किल सुधार पर ध्यान दे | ग्रुप स्टडी से फायदा होगा, लेकिन समय बर्बाद करने वाले दोस्तों से दूरी रखें।
मकर (Capricorn) राशि मार्च (March) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : इस महीने घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी सलाह को महत्व देंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात या फोन पर बातचीत बढ़ सकती है। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार को नजरअंदाज करने से वे भावनात्मक रूप से दूर महसूस कर सकते हैं। यदि पहले से कोई गलतफहमी चल रही थी, तो बातचीत से दूर हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या उपलब्धि से खुशी मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर (Capricorn) राशि मार्च (March) 2026 विवाह (Marriage)/प्रेम जीवन (Love life) स्थिति : वैवाहिक जीवन इस महीने अच्छा रहेगा | जीवनसाथी इस महीने आपका साथ देगा, खासकर करियर और परिवार से जुड़े निर्णयों में। हर दिन अपने जीवनसाथी के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। बात-बात पर सख्ती या ठंडा व्यवहार जीवनसाथी को दुखी कर सकता है। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं, तो यह महीना रिश्ते को मजबूत करने का अवसर देगा। प्रेमीयों को छोटी-छोटी खुशियों को साथ में एन्जॉय करने के मौके मिलेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति एंट्री ले सकता है। कुछ लोगों के लिए परिवार की तरफ से शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर (Capricorn) राशि मार्च (March) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा | किसी भी समस्या को छोटा समझकर नजरअंदाज करने से बचना चाहियें | जिन जातकों की उम्र 40 वर्ष से ऊपर है उने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखनें की जरूरत है | जिन लोगों को पहले से हड्डी, नस या गठिया जैसी समस्या है, उन्हें ज्यादा सावधान रहना चाहिए। कुछ लोगों को गुप्त रोग भी इस महीने में परेशान कर सकते है | आपको मुख संबंधी समस्या भी हो सकती है ध्यान रखें | बाहर का तला-भुना या मसालेदार खाना परेशानी बढ़ा सकता है।
मकर (Capricorn) राशि मार्च (March) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति : मार्च 2026 में मकर राशि के जातकों के लिए यात्राएँ मिलेजुले परिणाम देने वाली रह सकती हैं। यह महीना काम, जिम्मेदारी और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है, इसलिए बिना तैयारी की गई यात्रा थकान दे सकती है, जबकि प्लानिंग के साथ की गई यात्रा लाभ और सफलता दोनों दे सकती है। मध्य माह के बाद में वाहन सावधानी से चलाएं |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है मकर राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#makarrashimarch2026 #makarmarchrashifal2026 #makarrashimarch2026rashifal #capricornmarchhoroscope2026
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |