मकर राशि दिसंबर 2025 राशिफल (Makar rashi December 2025 rashifal)

दिसंबर 2025 मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से प्रगति वाला महीना रहेगा। रुका हुआ धन मिलने और पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे, हालांकि अंत में अचानक खर्च आ सकता है। बिजनेस में गति आएगी, नए अवसर और फंडिंग मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियाँ और बदलाव के अवसर मिलेंगे। छात्र पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन मजबूत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसमजनित समस्याओं से सावधानी जरूरी है।

Posted on 24-November-2025

Advertisements

मकर राशि दिसंबर 2025 राशिफल (Makar rashi December 2025 rashifal)

मकर (Capricorn) राशि दिसंबर (December) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :   इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छी प्रगति होगी। धन से संबंधित आपकी योजनाएँ धीरे-धीरे पटरी पर आती दिखेंगी। इस माह आपको कई तरह से आर्थिक राहत मिल सकती है—कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, या कोई पुराना निवेश लाभ देना शुरू करेगा। निवेश के लिए भी यह महीना अच्छा है, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। महीने के अंतिम दिनों में अचानक कोई बडा खर्चा आ सकता है | 

मकर (Capricorn) राशि दिसंबर (December) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :   व्यापारियों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा। बिजनेस को आगें बढानें के लिये फंडिंग मिल सकती है | नया स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिये महीना शुभ है | साझेदारी में कोई विवाद चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है | व्यापार में निवेश करना चाहते हैं, तो सही समय का इंतजार करें। लंबे समय से रुके हुए कार्य में गति आयेगी। करियर आपका इस महीने आगें बढेगा | नौकरी पेशा लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी | नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए महीना शुभ है

मकर (Capricorn) राशि दिसंबर (December) 2025 शिक्षा (Education):       छात्रों को इस महीने में नई उपलब्धियों मिल सकती है | सुबह के समय पढ़ाई करने से दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनें का ध्यान और एकाग्रता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए महीना शुभ है | छात्रों का इस महीनें किसी कम्पनी में इंटरव्यू है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। किसी अनुभवी शिक्षक या मेंटर की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।

मकर (Capricorn) राशि दिसंबर (December) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) :   पारिवारिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही अनुकूल रहेगा। परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भाई-बहनों के साथ तालमेल में सुधार होगा | किसी रिश्तेदार के घर कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होने की योजना बन सकती है। बच्चों की प्रगति, पढ़ाई या गतिविधियों से खुशी मिलेगी। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे और वे आपके निर्णयों में समर्थन देंगे। परिवार में किसी सदस्य के साथ तनाव चल रहा था, तो इस महीने बातचीत से समाधान निकल सकता है।रिश्तेदारों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा।

मकर (Capricorn) राशि दिसंबर (December) 2025 विवाह (Marriage)/प्रेम जीवन (Love life) स्थिति :     जीवनसाथी इस महीने आपकी बातों को महत्व देगा और आपका समर्थन भी करेगा | घर-परिवार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय आप दोनों मिलकर लेंगे। रिश्ते में छोटी बातों को अनावश्यक रूप से बड़ा न बनाएं। आपका प्रेम संबंध और अधिक गहरा होगा। अपने प्रेमी को छोटे-छोटे सरप्राइज़ या गिफ्ट दे इस से आपका प्रेमी खुश रहेगा। नई मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती से प्रेम में बदल सकती है। आप यदि लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं, तो प्रपोज़ करने के लिए महीना बहुत ही अच्छा है। 

मकर (Capricorn) राशि दिसंबर (December) 2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :    आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा | पुरानी बीमारीयों में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा में बदलाव न करें। मौसम बदलने का प्रभाव आपकी सेहत पर पढ सकता, इसलिए ठंड-ज़ुकाम, खांसी, गला खराब होने की संभावना अधिक रहेगी। जिन लोगों को जोड़ों या हड्डियों से संबंधित परेशानी रहती है, उन्हें ध्यान रखने की जरूरत है | दिसंबर में आपको अपने खाने-पीने की आदतों में विशेष सुधार लाना चाहिए। फलों, हरी सब्ज़ियों और गर्म पानी का सेवन बढ़ाएँ। 

मकर (Capricorn) राशि दिसंबर (December) 2025 यात्रा (Travel) स्थिति :   परिवार के साथ छोटी या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है—चाहे काम से जुड़ी हों या परिवारिक कारणों से। लंबी यात्राओं में कमर और गर्दन दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है मकर राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check makar by name

#makarrashidecember2025 #makardecemberrashifal2025 #makarrashidecember2025rashifal #capricorndecemberhoroscope2025

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |