मकर राशि जनवरी 2026 राशिफल (Makar rashi January 2026 rashifal)
मकर (Capricorn) राशि जनवरी (January) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : इस महीने आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं। आय के स्रोत स्थिर रहेंगे और नियमित कमाई से संतोष मिलेगा। किसी भी नई योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। जो लोग शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में धन निवेश करना चाहते है वह थोडी सावधानी रखें | महीने के मध्य में अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं इस के अलावा बच्चों की पढ़ाई या वाहन पर आपका धन खर्च हो सकता है |
मकर (Capricorn) राशि जनवरी (January) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारियों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। बिजनेस में नए ऑर्डर मिल सकते है | महीने के अंत में व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं। बिजनेस में विस्तार की योजना बना रहें है तो, तुरंत निर्णय लेने से बचें। जिन लोगों का कंस्ट्रक्शन (Construction) का कार्य है उनको सरकारी टेंडर मिलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर के इस महीने सामान्य से अच्छा रहेगा | जल्दबाजी में नौकरी का बदलाव न करें | नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।
मकर (Capricorn) राशि जनवरी (January) 2026 शिक्षा (Education): छात्रों को इस महीने पढाई में मेहनत करनें की जरूरत है | आलस्य से दूर रहें और समय का सही उपयोग करें। पढाई में माता-पिता और शिक्षकों का अच्छा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनें वालों के लिये महीना शुभ है | विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे छात्र फार्म भर सकते है | कुछ छात्र पढाई के साथ पार्ट टाइम काम भी कर सकते है |
मकर (Capricorn) राशि जनवरी (January) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : पारिवारिक जीवन इस महीने सामान्य रहेगा। घर के बड़े सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। नज़दीकी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है | भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। काम की व्यस्तता के कारण परिवार को पर्याप्त समय न दे पायेगें | बच्चों की शिक्षा को लेकर घर में महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है |
मकर (Capricorn) राशि जनवरी (January) 2026 विवाह (Marriage)/प्रेम जीवन (Love life) स्थिति : वैवाहिक जीवन में इस महीने आपस में मधुरता बनी रहेगी | जीवनसाथी की बातों को नज़रअंदाज़ न करें | जीवनसाथी से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी जिम्मेदारियों को समझेगा और उसमें सहयोग भी देगा। जो जातक प्यार में है वह एक-दूसरे की भावनाओं को समझें | अपने प्रेमी को छोटे-छोटे सरप्राइज़ दे | प्रेमीयों को सलाह दी जाती है की भावनाओं को दबाने के बजाय सही समय पर व्यक्त करें |
मकर (Capricorn) राशि जनवरी (January) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : आपका स्वास्थ्य इस महीने सामान्य रहेगा | पुरानी समस्या से परेशान लोग लापरवाही न करें | अत्यधिक ठंड से बचें, वरना सर्दी–खांसी या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को कमर, पीठ और गर्दन दर्द की समस्या हो सकती है। मोबाइल और स्क्रीन टाइम सीमित रखें, आंखों की थकान से बचें। तनाव को नजरअंदाज न करें, वरना यह सिरदर्द या ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ा सकता है। सुबह की सैर स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी रहेगी।
मकर (Capricorn) राशि जनवरी (January) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति : इस महीने छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं, जो काम या परिवार से जुड़ी हो सकती हैं। लंबी यात्रा की योजना बन रही है तो पहले सभी तैयारियाँ पूरी कर लें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक होगा।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है मकर राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#makarrashijanuary2026 #makarjanuaryrashifal2026 #makarrashijanuary2026rashifal #capricornjanuaryhoroscope2026
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |