Advertisements
मकर राशि अगस्त 2026 राशिफल (Makar rashi August 2026 rashifal)
मकर (Capricorn) राशि अगस्त (August) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : धन को लेकर यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा | अचानक धन लाभ के योग तो बनेंगे, लेकिन धन की बचत करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। शेयर बाजार, लॉटरी या शॉर्ट-टर्म रिस्की निवेश में इस समय पैसा लगाने से पूरी तरह बचें।छठे भाव के गुरु के कारण यदि आप कोई पुराना कर्ज चुकाने का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि, इस महीने नया कर्ज लेने या किसी को बड़ा उधार देने से बचें।
मकर (Capricorn) राशि अगस्त (August) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारियों के लिए महीना मध्यम से बेहतर रहेगा। केतु के आठवें भाव में गोचर के कारण किसी भी नए निवेश या बड़े व्यापारिक सौदे में जल्दबाजी करने से बचें। यदि आप साझेदारी (Partnership) में काम करते हैं, तो पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। बिजनेस में अपने विरोधीयों से सावधान रहें | करियर के क्षेत्र में अगस्त का महीना आपके लिए कड़ी मेहनत और कुछ बदलावों का रहेगा। 17 अगस्त के बाद का समय ट्रांसफर, प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अत्यधिक अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें
मकर (Capricorn) राशि अगस्त (August) 2026 शिक्षा (Education): विद्यार्थियों के लिए यह महीना शानदार रहनें वाला है। यदि आप विज्ञान, तकनीकी की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक ध्यान और समय देने की आवश्यकता होगी। भटकाव से बचने के लिए टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करें। 17 अगस्त के बाद जब सूर्य का गोचर भाग्य भाव में होगा, तब उच्च शिक्षा या विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों की राह आसान होगी और उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मकर (Capricorn) राशि अगस्त (August) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : महीने के शुरुआती दो हफ्तों में घर-परिवार का माहौल थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। राहु के प्रभाव के कारण आपकी कटु वाणी या बिना सोचे-समझे बोली गई बातें परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकती हैं। विशेषकर पैतृक संपत्ति या पैसों के लेन-देन को लेकर भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी। इस दौरान मौन रहना और धैर्य से काम लेना ही सबसे उत्तम उपाय होगा। अपने आपको विवादों से दूर रहें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, हालांकि वे आपका कोई बड़ा नुकसान नहीं कर पाएंगे। हालांकि, 17 अगस्त के बाद जब सूर्य का गोचर बदलेगा, तब पारिवारिक परिस्थितियों में तेजी से सुधार होगा। घर परिवार में सुख शांति के लिये प्रत्येक बुधवार को हरी मूंग की दाल या हरी सब्जियां किसी जरूरतमंद को दान करें।
मकर (Capricorn) राशि अगस्त (August) 2026 विवाह (Marriage)/प्रेम जीवन (Love life) स्थिति : जीवनसाथी के साथ इस महीने संबंध सामान्य रहेंगे। हालांकि, राहु के दूसरे भाव में होने से पारिवारिक बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक हो सकती है। अपनी वाणी में कटुता लाने से बचें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें। महीने के आखिरी हफ्ते में आपसी समझ मजबूत होगी। प्रेम जीवन जी रहे जातकों के लिए महीना थोड़ा संवेदनशील रहेगा। अष्टम भाव के केतु के कारण पार्टनर के प्रति मन में कोई अज्ञात भय या संदेह पैदा हो सकता है। रिश्ते में विश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी होगा।
मकर (Capricorn) राशि अगस्त (August) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। छठे (रोग) भाव में गुरु और आठवें भाव में केतु की उपस्थिति पाचन तंत्र को सीधे प्रभावित कर सकती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज या लिवर की परेशानियां उभर सकती हैं। मधुमेह (Diabetes) और थायराइड के मरीजों को अपनी नियमित जांच और दवाइयों में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। कुछ लोगों को हड्डियों में दर्द, पैरों में कमजोरी या मांसपेशियों में अचानक खिंचाव की शिकायत रह सकती है। बाहर के तैलीय व बासी भोजन से पूरी तरह दूरी बनाएं। प्रतिदिन सुबह 15-20 मिनट का प्राणायाम और योग आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करेगा।
मकर (Capricorn) राशि अगस्त (August) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति : तीसरे भाव के वक्री शनि छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनाएंगे। ये यात्राएं काम के सिलसिले में होंगी और थका देने वाली हो सकती हैं। 17 अगस्त के बाद भाग्य भाव के मजबूत होने से किसी लंबी दूरी या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है, जो आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा देगी।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है मकर राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#makarrashiaugust2026 #makaraugustrashifal2026 #makarrashiaugust2026rashifal #capricornaugusthoroscope2026
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |