भाग्यांक 9 (Bhagyank 9) life path number 9

life path number 9, स्वभाव एवं गुण, भाग्यांक 9 वाले लोग कैसे होते है, करियर(Career), शुभ दिन, शुभ अंक, शुभ वर्ष, शुभ महीना(shubh month), शुभ दिन, शुभ रंग(Colour ) , भाग्य देवता, भाग्य स्वामी

Posted on 26-June-2023

Advertisements

भाग्यांक 9 (Bhagyank 9) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : भाग्यांक नौ वाले जातक मंगल ग्रह से जुडे होते है | इन जातको का जीवन एक रहस्य माना गया है | इन जातको की लीडर शीप बहुत अच्छी होती है | यह जातक अगर गरीब परिवार में जन्म लेते है तो भी बहुत ऊपर वाले पद पर अपनी जगह बनाते है | इन जातको के अन्दर साहस भरपूर होता है | मेहनत और लग्न इन जातकों के अन्दर अधिक देखी गई है | यह जातक जीवन आने वाली परेशानी से डटकर मुकाबला करते है | 

भाग्यांक 9 का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक प्रशासनिक सेवा में अधिक होते है | यह जातक विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाते जैसे की खेल, वैज्ञानिक, पुलिस, एग्रीकल्चर, और सेना के क्षेत्र में | कारोबार की बात करे तो प्रोपटी कारोबार करते है | यह जातक हमेशा पूर्ण शिक्षा प्राप्त करते है | 

भाग्यांक नौ वालों का वैवाहिक जीवन -  इनका गृहस्थ जीवन संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।  

भाग्यांक नौ वालों के नकारात्मक लक्षण : भाग्यांक नौ वाले जातको को गु्स्सा बहुत अधिक आता है | इनके अनुसार कोई कार्य नहीं होने पर यह बहुत अधिक आग बबूला हो जाते है | 

भाग्यांक नौ वालों का किस वर्ष में होगा भाग्य उदय  :  भाग्यांक नौ वालों का भाग्य उदय जीवन के 27 वे वर्ष में होता है |

भाग्यांक नौ वालों के उन्नति कारक वर्ष : 18, 27, 36, 45, 54, 63 व  72 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है |

भाग्यांक नौ वालों की शुभ तारीकें  : 9, 18, 27. 

भाग्यांक नौ वालों के शुभ माह (shubh month) : जून (June) और सितम्बर(September) यह महिने शुभ है | कोई भी शुभ काम करना है तो इन महिनो में करें |

भाग्यांक नौ वालों के शुभ दिन (shubh day) : मंगलवार (Tuesday), गुरूवार(Thursday), शुक्रवार (Friday) यह तीनों दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

भाग्यांक नौ वालों के शुभ रंग (Colour )  : लाल(Red), नारंगी (Orange).

भाग्यांक नौ वालों के भाग्य देवता  :   भाग्यांक नौ वालों के भाग्य देवता भगवान हनुमान जी है | भगवान हनुमान जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिऐ |

भाग्यांक नौ वालों के भाग्य स्वामी :   भाग्यांक नौ वालों के भाग्य स्वामी भगवान मंगल देव है | भगवान मंगल देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान मंगल देव के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक नौ वालों का शुभ रत्न  : मूंगा

भाग्यांक नौ वालों के दान पदार्थ  :  सोना, गेहू, चन्दन, लाल कपडा और गुड

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#bhagank9walelogkaisehotehain

#भाग्यांक9, #bhagyank9, #Lifepathnumber9