भाग्यांक 8 (Bhagyank 8) life path number 8

life path number 8, स्वभाव एवं गुण, भाग्यांक 8 वाले लोग कैसे होते है, करियर(Career), शुभ दिन, शुभ अंक, शुभ वर्ष, शुभ महीना(shubh month), शुभ दिन, शुभ रंग(Colour ) , भाग्य देवता, भाग्य स्वामी

Posted on 26-June-2023

भाग्यांक 8 (Bhagyank 8) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : भाग्यांक आठ वाले जातको में शनि सम्बन्धित कार्य तत्व इन के जीवन में पाये जाते है | शनि 
 अगर सही परिणाम देता है तो इनके जीवन में बहुत अधिक लाभ होता है | भाग्यांक आठ वाले जातक बहुत ज्यादा साहसिक होते है | यह जातक छोटे -छोटे कार्य करना पसन्द नहीं करते है | इन जातको को एकांत में रहना अधिक पसन्द है | यह जातक जिम्मेदार और गहन परिश्रम करने वाले होते है | जीवन में मेहनत की दम पर इनको समाज में मान सम्मान प्राप्त होता है | यह जातक किसी भी कार्य को अपने अनुसार करना पसन्द करते है | 

भाग्यांक 8 का करियर (Career) कैसा होता है : इन जातकों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कुछ समस्या ओ का सामना करना पडता है | इन जातकों का तकनीकी शिक्षा की तरफ अधिक लगाव होता है |  यह जातक विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाते जैसे की वैज्ञानिक, जज, वकील, पुलिस, सुपरवाईजर, राजनीति, बीमा, कैमिस्ट और एग्रीकल्चर क्षेत्र |

भाग्यांक आठ वालों का वैवाहिक जीवन -  भाग्यांक आठ वाले जातक को का किसी साथ स्थाई सम्बन्ध नही होते है | जीवन साथी के साथ इनके जिद्धि रवैया के कारण कुछ ना कुछ समस्या चलती रहती है |  

भाग्यांक आठ वालों के नकारात्मक लक्षण : यह जातक एकांत प्रिय होते है | यह स्वभाव से बहुत जिद्धि होते है | यह किसी की भी नही सुनते है, और अपने निर्णय को ही सही मानते है | 

भाग्यांक आठ वालों का किस वर्ष में होगा भाग्य उदय  :  भाग्यांक आठ वालों का भाग्य उदय जीवन के 26 वे वर्ष में होता है |

भाग्यांक आठ वालों के उन्नति कारक वर्ष : 17, 26, 31, 35, 44, 53 व  62 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है | 

भाग्यांक आठ वालों के शुभ माह (shubh month) : अक्टूबर (October) और नवम्बर (November) यह महिने शुभ है | कोई भी शुभ काम करना है तो इन महिनो में करें |

भाग्यांक आठ वालों के शुभ दिन (shubh day) : बुधवार (Wednesday), शुक्रवार (Firday) और शनिवार (Saturday) यह तीनों दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

भाग्यांक आठ वालों के शुभ रंग (Colour )  : काला(Black)  हरा (Green ) नीला (Blue).

भाग्यांक आठ वालों के भाग्य देवता  :  भाग्यांक आठ वालों के भाग्य देवता भगवान शिव और भैरव है | भगवान शिव और भैरव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान शिव और भैरव के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक आठ वालों के भाग्य स्वामी :  भाग्यांक आठ वालों के भाग्य स्वामी भगवान शनि देव है | भगवान शनि देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान शनि देव के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक आठ वालों की शुभ दिशा  : पश्चिम, पश्चिम- दक्षिण दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

भाग्यांक आठ वालों के दान पदार्थ  :  तिल, काला वस्त्र, तेल, लोहा और उडत यह पदार्थ इन के दान पदार्थ होते है |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#bhagank8walelogkaisehotehain

#भाग्यांक8, #bhagyank8, #Lifepathnumber8