भाग्यांक 4 (Bhagyank 4) life path number 4

life path number 4, स्वभाव एवं गुण, भाग्यांक 4 वाले लोग कैसे होते है, करियर(Career), शुभ दिन, शुभ अंक, शुभ वर्ष, शुभ महीना(shubh month), शुभ दिन, शुभ रंग(Colour ) , भाग्य देवता, भाग्य स्वामी

Posted on 26-June-2023

Advertisements

भाग्यांक 4 (Bhagyank 4) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : भाग्यांक चार वाले जातक रहस्य को छुपा कर रखते है | यह जातक जीवन में कुछ हट कर कार्य करना पसन्द करते है | यह पुराने रिति-रिवाजों पर ज्यादा ध्यान नही देते है | यह जातक वाद- विवाद में सभी पर अपना अधिकार जमाना चाहते है | इनके अन्दर गुस्सा अधिक पाया जाता है | यह जीवन में कठोर परिश्रम करना पसन्द करते है | यह जातक जमीन से जुडे होते है | 

भाग्यांक 4 का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाते जैसे की एस्ट्रोलॉजर, मैनेजमेंट, टूरिस्ट गाइड, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्चर, अकाउंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आई(IT), पोस्ट ऑफिस | कारोबार की बात करे तो ऑयल का बिजनेस और फास्ट फूड का कारोबार अधिक करते है  | 

भाग्यांक चार वालों के नकारात्मक लक्षण : इनका स्वभाव अधिक जिद्दी होता है | किसी के बारे में सभी के सामने बोलने से इनके शत्रु अधिक होते है | यह योजना बहुत बनते है, पर इनके हाथ से कई अच्छे मौके निकल जाते है | 

भाग्यांक चार वालों का वैवाहिक जीवन -  यह जातक लव मैरिज करना अधिक पसन्द करते है | इनको विवाह कुछ हट कर करने की इच्छा होती है | अपने जीवन साथी की बातों को सुनना और समझाना इनकी खासियत होती है | 

भाग्यांक चार वालों के शुभ तारीक : 4, 13, 22 व 31 है |

भाग्यांक चार वालों का किस वर्ष में होगा भाग्य उदय  : भाग्यांक चार वालों के लिए जीवन के 22 वे वर्ष में इनका भाग्य उदय होता है | यह वर्ष इनके जीवन का महत्वपूर्ण वर्ष होता है |  

भाग्यांक चार वालों के उन्नति कारक वर्ष : 13, 22, 31, 44, 45 व  58 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है | 

भाग्यांक चार वालों के शुभ माह (shubh month) :  अप्रैल( April) और अगस्त (August) यह महिने शुभ है | कोई भी शुभ काम करना है तो इन महिनो में करें |

भाग्यांक चार वालों के शुभ दिन (shubh day) :   रविवार (Sunday ) सोमवार (Monday ) और शनिवार (Saturday) यह तीनों दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ है |

भाग्यांक चार वालों के शुभ रंग (Colour )  :  भूरा (Brown) और नीला (Blue)

भाग्यांक चार वालों के भाग्य देवता  :  भाग्यांक चार वालों के भाग्य देवता गनेश भगवान है | भगवान गनेश की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान गनेश के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक चार वालों की शुभ दिशा  : दक्षिण -पूर्व ( South - East) और दक्षिण- पश्चिम (South- West)

भाग्यांक चार वालों जातक किस ग्रह से जुडे होते है  : यह राहु ग्रह से जुडे होते है | राहु ग्रह को मायावी ग्रह माना गया है | यह रहस्य को छुपाने वाला ग्रह माना गया है | 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#bhagank4walelogkaisehotehain

#भाग्यांक4, #bhagyank4, #Lifepathnumber4