भाग्यांक 3 (Bhagyank 3) life path number 3

life path number 3, स्वभाव एवं गुण, भाग्यांक 3 वाले लोग कैसे होते है, करियर(Career), शुभ दिन, शुभ अंक, शुभ वर्ष, शुभ महीना(shubh month), शुभ दिन, शुभ रंग(Colour ) , भाग्य देवता, भाग्य स्वामी

Posted on 26-June-2023

Advertisements

भाग्यांक 3 (Bhagyank 3) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : भाग्यांक तीन वाले जातकों पर गुरू ग्रह का अत्यधिक प्रभाव होता है | इन व्यक्तियों के अन्दर गुरू वाली प्रवृति होती है | यह धर्म- कर्म के कार्यों में बहुत बड चढ कर भाग लेते है | यह जातक धार्मिक और दार्शनिक प्रवृति के होते है | यह अत्यधिक साहासिक होते है | यह व्यक्ति सलाह बहुत अच्छी देते है | इन की सोच हमेशा सकारात्मक होती है, यह किसी भी कार्य को सकारात्मक सोच के साथ करते है | यह जातक कोई भी परेशानी को अपने चहरे पर नही दिखाते है | इन जातको की पढाई में अधिक रूची होती है | शोध कार्य में इन का ध्यान अधिक होता है | यह जातक किसी भी परिस्थिति में घबराते नही है | यह अत्यधिक अधिक कल्पनाशील होते है | 

भाग्यांक 3 का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक मैनेजमेंट से अधिक जुडे होते है | यह व्यक्ति अच्छे सलाहकार होते है | इन जातक  अध्यापक, प्रोफेसर, वकील, नाक कान गला के डॉक्टर भी होते है | यह शेयर मार्केट में अच्छा कैरियर बना सकते है | यह सोने का कारोबार अधिक करते है | शिक्षा के क्षेत्र मे भी इनका कारोबार अच्छा रहता है | 

भाग्यांक तीन वालों के नकारात्मक लक्षण : इन जातको में ईगो अधिक पाया जाता है | यह जातक किसी भी परिस्थिति से समझौता नहीं करते है, इसके कारण मानसिक परिस्थिति से परेशान भी होते है | 

भाग्यांक तीन वालों का वैवाहिक जीवन - इन जातको का व्यवहार अपने परिवार से कुछ भिन्न होता है | यह जातक अपने सिद्धांत पर चलने वाले वाले होते है | इन को जो बात अच्छी लगती है वह यह मुहं पर ही बोल देते है | इनके वैवाहिक जीवन मै बहुत ईगो रहता है | इन जातको की शादी में बहुत विलम्भ भी होता है | जीवन साथी से मत भेद उत्पन्न होते है पर समझौता भी जल्दी हो जाता है | यह अंतरमन से जीवनसाथी का बहुत ध्यान रखते है | 

भाग्यांक तीन वालों के शुभ तारीक : 3, 12, 21 व 30

भाग्यांक तीन वालों के अशुभ अंक : 4 व 8

भाग्यांक तीन वालों का किस वर्ष में होगा भाग्य उदय  : भाग्यांक तीन वालों के लिए जीवन के 21 और 28 वे वर्ष में इनका भाग्य उदय होता है | यह दोनों वर्ष जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष होते है |  

भाग्यांक तीन वालों के उन्नति कारक वर्ष : 12, 21, 30, 39, 48 व  57 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है | 

भाग्यांक तीन वालों के शुभ माह (shubh month) : जनवरी(January), मार्च (March), सितंबर (September) और दिसंबर (December) यह महिने शुभ है | कोई भी शुभ काम करना है तो इन महिनो में करें |

भाग्यांक तीन वालों के शुभ दिन (shubh day) : रविवार (Sunday ) और गुरूवार (Tuesday) यह दोनों दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ है |

भाग्यांक तीन वालों के शुभ रंग (Colour )  :  नारंगी ( Orange) और पीला (yellow). 

भाग्यांक तीन वालों के भाग्य देवता  : भाग्यांक तीन वालों के भाग्य देवता देव गुरू बृहस्पति है | भगवान नारायण की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान बृहस्पति देव गुरू के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक तीन वालों की शुभ दिशा  : पूर्व कोनर (East corner ),  दक्षिण कोनर  (South corner)

भाग्यांक तीन वालों की शुभ धातु   : सोना 

भाग्यांक तीन वालों के उपाय  : इनको भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अवश्य करनी चाहिऐ |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#bhagank3walelogkaisehotehain

#भाग्यांक3, #bhagyank3, #Lifepathnumber3