भाग्यांक 2 (Bhagyank 2) life path number 2

life path number 2, स्वभाव एवं गुण, भाग्यांक 2 वाले लोग कैसे होते है, करियर(Career), शुभ दिन, शुभ अंक, शुभ वर्ष, शुभ महीना(shubh month), शुभ दिन, शुभ रंग(Colour ) , भाग्य देवता, भाग्य स्वामी

Posted on 26-June-2023

Advertisements

भाग्यांक 2 (Bhagyank 2) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : भाग्यांक दो वाले जातक धैर्यवान और प्रभाव शाली पाये जाते है | इनका स्वभाव अच्छा और उधार व्यक्तित्व के व्यक्ति होते है | भाग्यांक दो वाले जातको का दिमाग बहुत शांत होता है | इन जातको के ऊपर चंद्रमा का विशेष प्रभाव पाया जाता है | इन की राशि में चंद्रमा अच्छी स्थिति में है तो यह बहुत अच्छी उन्नति प्राप्त कर सकते है | इन जातको की कल्पना शक्ति अधिक होती है | यह जातक कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित रहते है, और यह अपना कार्य जल्दी ही पूरा करने की कोशिश करते है | यह जातक स्वंयम की मेहनत से समाज में मान सम्मान प्राप्त करना चाहते है | यह जातक दुसरे के अंतरमन को आसानी से पढ लेते है | 

भाग्यांक 2 का करियर (Career) कैसा होता है : भाग्यांक दो वाले जातको के शिक्षा(Education) में थोडी सी परेशानी देखी जाती है | यह जातक उच्च शिक्षा तो प्राप्त करते है पर इन की शिक्षा मे थोडी सी परेशानी आती है | यह जातक अध्यापक(Teacher) , मिडिया (Midia) , नेवी(Nevy), एग्रीकल्चर, दातों के डॉक्टर(Doctor), अकाउंट(Account), मॉडलिंग , डिजाइनीग और संगित के क्षेत्र पाये जाते है | कारोबार में यह जातक तेल के क्षेत्र में अधिक पाये जाते है | होटल(Hotel), रेस्टोरेन्ट और दूध (Milk) के कारोबार में भी यह रूची रखते है | 

भाग्यांक दो वालों के नकारात्मक लक्षण : इन जातको में यह कमी देखी गई है की यह अपना कोई काम पूरा किये बीना बीच में अधूरा छोड देते है | इनमें थोडीसी आत्मविश्वास की कमी देखी गई है |

भाग्यांक दो वालों का स्वास्थ्य- भाग्यांक दो वाले जातको में खांसी की समस्या अधिक पाई जाती है | और इन को गैस, ब्लड प्रेशर, हार्ट से सम्बन्धी बिमारियां भी हो सकती है | 

भाग्यांक दो वालों के शुभ अंक : 2, 7, 8 9 यह अंक इनके लिए अत्यंत शुभ अंक है |

भाग्यांक दो वालों का किस वर्ष में होगा भाग्य उदय  : भाग्यांक दो वालों के लिए जीवन के 24 और 38 वे वर्ष में इनका भाग्य उदय होता है | यह दोनों वर्ष जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष होते है | 

भाग्यांक दो वालों के उन्नति कारक वर्ष : 20, 26, 29, 36,38, 43 व  52 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है | 

भाग्यांक दो वालों के शुभ माह (shubh month) : जनवरी(January), फरवरी (February), सितंबर (September) और नवम्बर (November) यह महिने शुभ है | कोई भी शुभ काम करना है तो इन महिनो में करें |

भाग्यांक दो वालों के शुभ दिन (shubh day) : रविवार (Sunday ) और सोमवार  (Monday) यह दोनों दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ है |

भाग्यांक दो वालों के शुभ रंग (Colour )  : सफेद ( White) और पीला (yellow).

भाग्यांक दो वालों के भाग्य देवता  :   भाग्यांक दो वालों के भाग्य देवता भगवान शिव है | भगवान शिव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक दो वालों की शुभ दिशा  : उत्तर  (North direction) दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है |  

भाग्यांक दो वालों के उपाय  : इन जातको को भगवान शिव की पूजा और भगवान शिव का जल से अभिषेक करना चाहिऐ |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#bhagank2walelogkaisehotehain

#भाग्यांक2, #bhagyank2, #Lifepathnumber2