भाग्यांक 1 (Bhagyank 1) life path number 1

life path number 1, स्वभाव एवं गुण, भाग्यांक 1 वाले लोग कैसे होते है, करियर(Career), शुभ दिन, शुभ अंक, शुभ वर्ष, शुभ महीना(shubh month), शुभ दिन, शुभ रंग(Colour ) , भाग्य देवता, भाग्य स्वामी

Posted on 26-June-2023

Advertisements

भाग्यांक 1 (Bhagyank 1) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : भाग्यांक एक वाले व्यक्ति आत्म निर्भर और स्वतन्त्र विचार वाले होते है | यह जातक प्रभावशाली व्यक्तिगत के धनी होते है |  भाग्यांक एक वाले जातकों में सनमोहन शक्ति अधिक पाई जाती है |  इनके चहरे पर सूर्य का तेज पाया जाता है | यह जातक जीवन में कुछ भी कर गुजरने की इच्छा शक्ति रखते है | भाग्यांक एक वाले जातक अपने वचन को हर हाल में पूरा करने की कोशिश करते है | 

भाग्यांक 1 का करियर (Career) कैसा होता है : भाग्यांक एक वाले जातक हमेशा उच्च पद पर पाये जाते है चाहे वह कोई सा भी क्षेत्र हो | इनके पदोउन्नति व मान सम्मान के अवसर हमेशा रहते है | राजनीति भी इनका महत्वपूर्ण क्षेत्र होता है, यह जीवन में कोई न कोई चुनाव हमेशा लडते है, इस में यह सफल भी होते है  |  सरकारी नौकरी में भी इनका झुकाव होता है | मेडिकल फील्ड में यह अच्छे सर्जन भी बन सकते है | मेडिकल फील्ड में यह अच्छे सर्जन भी बन सकते है | इसके अलावा इनका नौकरी में पसींदा क्षेत्र आर्मी, रेलवे और पोस्ट ऑफिस है |

भाग्यांक एक वालों के नकारात्मक लक्षण : भाग्यांक एक वालों में ईगो अधिक पाया जाता है | ऊंची पद रहने के कारण इन के अन्दर ईगो अधिक रहता है | मित्रों के साथ इन की दोस्ती अधिक नहीं चलती है, जल्दी ही शत्रुता हो जाती है | इन को सलाह दी जाती है अपने ईगों को काबू में रखे | 

भाग्यांक एक वालों का किस वर्ष में होगा भाग्य उदय  : भाग्यांक एक वालों के लिए जीवन के 24 और 25 वे वर्ष में इनका भाग्य उदय होता है | यह दोनों वर्ष जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष होते है | 

भाग्यांक एक वालों के उन्नति कारक वर्ष : 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64 व  73 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है | 

भाग्यांक एक वालों के शुभ माह (shubh month) : जनवरी( January ) और अक्टूबर (October) दोनों महिने शुभ है | कोई भी शुभ काम करना है तो इन दोनों महिने में करें |

भाग्यांक एक वालों के शुभ दिन (shubh day) : रविवार (Sunday ) और गुरूवार (Tuesday) यह दोनों दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ है |

भाग्यांक एक वालों के शुभ रंग (Colour )  : नारंगी ( orange) और पीला (yellow) | 

भाग्यांक एक वालों के भाग्य देवता  :  भाग्यांक एक वालों के भाग्य देवता भगवान विष्णु है | भगवान नारायण की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक एक वालों के भाग्य स्वामी :  भाग्यांक एक वालों के भाग्य स्वामी भगवान सूर्य है | भगवान सूर्य की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

भाग्यांक एक वालों की शुभ दिशा  : पूर्व (East direction) दिशा इनके लिए शुभ दिशा होती है | 

भाग्यांक एक वालों के उपाय  : सूर्य भगवान को रोज जल अर्पित करे और सूर्य भगवान के मंत्र का जाप करे | भगवान विष्णु की पूजा विशेष लाभ वर्त मानी गई और भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करे |

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#bhagank1walelogkaisehotehain

#भाग्यांक1, #bhagyank1, #Lifepathnumber1