धनु राशि मार्च 2026 राशिफल (Dhanu rashi March 2026 rashifal)

मार्च 2026 में धनु राशि वालों की आय स्थिर रहेगी और मध्य माह के बाद बढ़ने के संकेत हैं। निवेश सोच-समझकर करें और उधार देने में सावधानी रखें। व्यापार में नई डील और रुका भुगतान मिल सकता है, नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी व प्रमोशन के योग हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। परिवार में सहयोग रहेगा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रेम व वैवाहिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा, पुराने मतभेद सुलझेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बीपी, शुगर, एलर्जी व थकान से सावधान रहें।

Posted on 17-February-2026

Advertisements

धनु राशि मार्च 2026 राशिफल (Dhanu rashi March 2026 rashifal)

धनु (Sagittarius) राशि मार्च (March) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :      इस महीने आपकी नियमित आय में स्थिरता रहेगी, और कुछ लोगों के लिए बढ़ोतरी के संकेत भी हैं। मध्य माह के बाद आय के मौके ज्यादा साफ दिखाई देंगे। जमीन, प्रॉपर्टी या सुरक्षित स्कीम में धन निवेश पर विचार कर सकते हैं। पैसौ को लेकर किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करें | किसी को पैसा उधार देने से पहले वापसी की पूरी संभावना देखें। इस महीने धन का थोडा बजट बनाकर चलना होगा | परिवार और बच्चों की पढ़ाई की पढाई पर आपका धन खर्च हो सकता है | 

धनु (Sagittarius) राशि मार्च (March) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :    व्यापार में विस्तार, नई डील और नए संपर्क बनने के इस महीने में अच्छे योग हैं। बिजनेस में मध्य माह के बाद आय में तेजी आने की संभावना है। व्यापारियों को इस महीने रूका हुआ भुगतान मिलनें की संभावना है |  बिजनेस में पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा न करें | प्राइवेट नौकरी करनें वालों प्रोफाइल बेहतर करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए काम का दबाव और जिम्मेदारी बढ़ेगी। सरकारी नौकरी वालों का पुराना रुका हुआ प्रमोशन हो सकता है। नौकरी का इंटरव्यू दिए हैं तो कॉल आने की संभावना है।

धनु (Sagittarius) राशि मार्च (March) 2026 शिक्षा (Education):      इस महीने छात्रों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा | जो छात्र नियमित पढ़ाई करेंगे, उन्हें परिणाम उम्मीद से बेहतर मिल सकते हैं। जो छात्र सरकारी नौकरी, प्रवेश परीक्षा या किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह महीना बहुत महत्वपूर्ण है। जो छात्र कॉलेज में है उनको इंटर्नशिप या ट्रेनिंग के अवसर मिल सकते हैं। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वालों को कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है। छात्रों को सल्लह दी जाती है की सोशल मीडिया का उपयोग सीमित रखें | 

धनु (Sagittarius) राशि मार्च (March) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) :     इस महीने घर परिवार का माहौल ज्यादातर अच्छा रहेगा। परिवार में आर्थिक मामलों में पारदर्शिता बनाकर रखें | परिवार से जुडी जिम्मेदारियाँ अधिक निभानी पड़ सकती हैं | परिवार के साथ बैठकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। माता-पिता का मार्गदर्शन  आपके काम आएगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। हर समस्या का समाधान तुरंत निकालने की कोशिश कर सकते है | 

धनु (Sagittarius) राशि मार्च (March) 2026 विवाह (Marriage) / प्रेमजीवन (Love life) स्थिति :   वैवाहिक जीवन इस महीने ठीक ठाक रहेगा | एक-दूसरे को सरप्राइज देने का मन बनेगा। पुराने मतभेद सुलझाने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों को सलाह दी जाती है की काम का तनाव घर पर न लाएँ। धन से जुड़े निर्णय वैवाहिक जीवन को थोडा प्रभावित कर सकते हैं। प्रेमीयों को एक दुसरे के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप दोनों भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं – जैसे सगाई, शादी या साथ रहने की योजना। मध्य माह के बाद अपने प्रेमी से प्रस्ताव रखने या अपने दिल की बात कहने का अच्छा समय है।

धनु (Sagittarius) राशि मार्च (March) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :     इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | 50 से अधिक उम्र वालें जातकों को ब्लड प्रेशर, शुगर की बीमारी है तो थोडा ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी, एलर्जी या वायरल संक्रमण की संभावना बन सकती है। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन, कमजोरी या थकावट की समस्या हो सकती है। ज्यादा भागदौड़ या यात्रा के कारण पैरों, घुटनों या कमर में दर्द हो सकता है। जिन लोगों के मोटापे में निरंत बढ़ोतरी हो रही है उने अपने ऊपर ध्यान देना चाहिये | ज्यादा भारी जिम या ओवर एक्सरसाइज करनें से बचें।

धनु (Sagittarius) राशि मार्च (March) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति :   महीने के मध्य या अंतिम भाग में लंबी दूरी की यात्रा का मौका मिल सकता है। यह यात्रा नौकरी, व्यापार या किसी महत्वपूर्ण मुलाकात के लिए हो सकती है। इससे नए अवसर खुलेंगे। परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है धनु राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check dhanu by name

#dhanurashimarch2026 #dhanumarchrashifal2026 #dhanumarch2026rashifal #sagittariusmarchhoroscope2026

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |