धनु राशि नवंबर 2025 राशिफल (Dhanu rashi November 2025 rashifal)

यह महीना आपके लिये उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है | मध्य माह के बाद आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी | मध्य माह के बाद बिजनेस में कोई बडी डील हो सकती है | अच्छी कम्पनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है | छात्र इस महीने में नया मोबाइल या लैपटॉप खरीद सकते है | भाई बहनों के साथ रिश्ते में कुछ मनमुटाव हो सकता है | जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। प्रेमीयों को इस महीने में कुछ परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है | जिन लोगों को डायबिटीज है वह मिठे से दूर रहें |

Posted on 2-November-2025

Advertisements

धनु राशि नवंबर 2025 राशिफल (Dhanu rashi November 2025 rashifal)

धनु (Sagittarius) राशि नवंबर (November) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :      महीने की शुरूवात में धन को लेकर थोडी चिंता रह सकती है पर मध्य माह के बाद आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी | किसी डील से भी आपको धन लाभ हो सकता है | शेयर बाजार में धन निवेश करनें से आपको कुछ धन की प्राप्ती हो सकती है | किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है | महीने की शुरूवात में खर्चे अधिक रहेगें | 

धनु (Sagittarius) राशि नवंबर (November)  2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :   व्यापारीयों के लिये मध्य माह के बाद का समय अच्छा है | कारोबारीयों को इस महीने थोडा सावधान रहनें की जरूरत है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है | मध्य माह के बाद बिजनेस में कोई बडी डील हो सकती है | प्रोपर्टी का काम करनें वालों के लिये महीना अच्छा है | अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें | सरकारी रूका हुआ काम इस महीने में हो सकता है | करियर के लिहाज से महीना सामान्य रहेगा | महीने के अंतिम सप्ताह में नौकरी में प्रमोशन हो सकता है | अच्छी कम्पनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है | 

धनु (Sagittarius) राशि नवंबर (November)  2025 शिक्षा (Education):    छात्रों के लिये महीना अच्छा रहेगा | छात्र पढाई करने के लिये अपने घर से दूर जा सकते है | पढाई को लेकर कंफ्यूज न हो और दुसरों की बातों में नहीं आये अपने दिमाग का अधिक उपयोग करें | प्रतियोगीता परीक्षाओं की तैयारी करनें वालों के लिये महीना अच्छा रहेगा | छात्र इस महीने में नया मोबाइल या लैपटॉप खरीद सकते है | 

धनु (Sagittarius) राशि नवंबर (November)  2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) :     पारिवारिक जीवन इस महीने ठीक-ठाक रहने की संभावना है। बहुत दिनों से रूका हुआ मांगलिक कार्यक्रम इस महीने में हो सकता है | भाई बहनों के साथ रिश्ते में कुछ मनमुटाव हो सकता है | कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है | घर में रोज उपयोग होनी वाली वस्तु खरीद सकते है | माता की सेहत में अच्छे सुधार आयेगें | अपने आस पास रहने वाले लोग से आपके मतभेद हो सकता है ध्यान रखें | संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें | महिलायें पूजा पाठ में ज्यादा बिजी रह सकती है | घर में सुख शांती के लिये विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु (Sagittarius) राशि नवंबर (November)  2025 विवाह (Marriage) / प्रेमजीवन (Love life) स्थिति :     वैवाहिक जीवन में अगर अहंकार को बीच में लाऐगें तो कुछ परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है | जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। जीवन साथी का स्वास्थ्य इस महीने थोड़ा कमजोर रह सकता है ध्यान रखें | प्रेमीयों को इस महीने में कुछ परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है | मध्य माह के बाद थोडा अच्छा रह सकता है एक दुसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते है | 

धनु (Sagittarius) राशि नवंबर (November)  2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :    स्वास्थ्य को लेकर महीना बहुत ही अच्छा है | आंखों में इंफेक्शन हो सकता अधिक लैपटॉप या मोबाइल न चलायें | जिन लोगों को डायबिटीज है वह मिठे से दूर रहें | अधिक काम की वजह से माइग्रेन हो सकता है |कुछ लोग अपने पेट के रोगों को लेकर परेशान रह सकते है | कुछ लोग इस महीने अधिक थकान महसूस कर सकते है ऐसा है तो अपने खान पान पर ध्यान दे | योग और मेडिटेशन पर थोडा ध्यान दे आपके लिये अच्छा रहेगा |  

धनु (Sagittarius) राशि नवंबर (November)  2025 यात्रा (Travel) स्थिति :      मध्य माह के बाद किसी यात्रा पर जा सकते है | धार्मिक यात्रा के भी अच्छे योग बन रहे है | विदेश की यात्रा पर जा सकते है | वाहन चलाते समय सावधानी रखें वाहन का चालान कट सकता है | 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है धनु राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check dhanu by name

#dhanurashinovember2025 #dhanunovemberrashifal2025 #dhanunovember2025rashifal #sagittariusfnovemberhoroscope2025

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |