धनु राशि दिसंबर 2025 राशिफल (Dhanu rashi December 2025 rashifal)

धनु राशि दिसंबर 2025 में आर्थिक हालात मजबूत रहेंगे। नए आय स्रोत मिलेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट और विस्तार के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की प्रगति होगी। छात्र पढ़ाई में केंद्रित रहेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, रिश्तों में सुधार होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। अविवाहितों की नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन माइग्रेन, पीठ या घुटनों के दर्द वाले जातकों को सावधानी रखनी चाहिए। संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या लाभ देगी।

Posted on 29-November-2025

Advertisements

धनु राशि दिसंबर 2025 राशिफल (Dhanu rashi December 2025 rashifal)

धनु (Sagittarius) राशि दिसंबर (December) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति :      इस महीने धन कमाने के कई नए अवसर मिल सकते है | धन से जुड़ी योजनाएँ बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगी | लंबे समय से अटकी हुए पेमेंट या उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है | निवेश के लिए यह महीना मध्यम रूप से अनुकूल है | शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचें। महीने के अंत तक आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। घर-परिवार से जुड़े खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है | फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।

धनु (Sagittarius) राशि दिसंबर (December) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) :    व्यापारीयों के लिए महीना अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट, साझेदारी और विस्तार की संभावनाएँ बनेंगी। अगर आप अपना व्यवसाय बढ़ाना या नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो यह महीना अच्छा है। अचानक से किसी नए ग्राहक या पुराने संपर्क से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। महीने के अंत में बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। इस महीने करियर में अच्छी प्रगति होगी | नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ लेकर आएगा। नई नौकरी की तलाश में हैं तो उन्हें अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। महीने के मध्य में थोड़ा कार्यभार बढ़ सकता है | ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी | 

धनु (Sagittarius) राशि दिसंबर (December) 2025 शिक्षा (Education):     इस माह में आप अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर और केंद्रित रहेंगे। इस महीने में छात्रों को बहुत कुछ नया सीखनें को मिलेगा | छात्रों को सलाह दी जाती है की ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें | प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पुराने प्रयास रंग लाने लगेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए यह महीना बेहद महत्वपूर्ण रहेगा | किसी कोर्स में एडमिशन की कोशिशें सफल हो सकती हैं।

धनु (Sagittarius) राशि दिसंबर (December) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) :     पारिवारिक जीवन इस महीने अच्छा रहेगा | परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे | घर में किसी लंबे समय से रुके हुए काम का समाधान मिलेगा | किसी नई पारिवारिक निवेश पर भी चर्चा करेंगे। घर में किसी शुभ कार्य, पूजा-पाठ या उत्सव का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। रिश्तों में चल रहे तनाव खत्म होगा | भाई-बहनों के साथ संबंध मज़बूत होंगे | बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना है | माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा | 

धनु (Sagittarius) राशि दिसंबर (December) 2025 विवाह (Marriage) / प्रेमजीवन (Love life) स्थिति :      वैवाहिक जीवन में इस महीने अच्छे बदलाव होगें | जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक शांति देगा | जीवनसाथी के साथ समय बिताने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराने मतभेदों या गलतफहमियों का समाधान होने से रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी। प्रेम संबंध में रहने वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेमीयों के लिये दिसंबर के मध्य और आखिरी सप्ताह में रोमांटिक मूड बढ़ेगा। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। अविवाहित जातकों की किसी नए और खास व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है।

धनु (Sagittarius) राशि दिसंबर (December) 2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति :    धनु राशि वालों के लिए यह महीना स्वास्थ्य के मामले में सामान्य से बेहतर रहेगा | सेहत को लेकर थोड़ी-सी भी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। जिन लोगों को पहले से माइग्रेन, पीठ दर्द, घुटनों का दर्द की समस्या है, उन्हें इस महीने विशेष सावधानी रखनें की जरूरत है | समय पर दवा और डॉक्टर की सलाह का पालन करें। भारी वजन उठाने से बचें। चाय-कॉफी का अत्यधिक सेवन कम करें | नियमित रूप से फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी का सेवन करते हैं, तो स्वास्थ्य बेहतर होता जाएगा।

धनु (Sagittarius) राशि दिसंबर (December) 2025 यात्रा (Travel) स्थिति :     इस महीने आपकी यात्राएँ सफल और फलदायी रहेंगी। कामकाज से जुड़ी छोटी दूरी की यात्राएँ लाभ देंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक या प्राकृतिक स्थल की यात्रा संभव है। अचानक बनी यात्रा योजनाएँ भी शुभ परिणाम देंगी। वाहन से यात्रा करते समय सतर्क रहें। 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है धनु राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check dhanu by name

#dhanurashidecember2025 #dhanudecemberrashifal2025 #dhanudecember2025rashifal #sagittariusfdecemberhoroscope2025

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |