Advertisements
धनु राशि जनवरी 2026 राशिफल (Dhanu rashi January 2026 rashifal)
धनु (Sagittarius) राशि जनवरी (January) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। पुराने धन निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने की संभावना हैं | जो जातक शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े हैं, उन्हें सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। धन बचत पर विशेष ध्यान दें क्योंकि पैसा आगे काम आयेगा | आपको सलाह दी जाती है की जल्द अमीर बनने की सोच से बचें। महीने के मध्य में कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं |
धनु (Sagittarius) राशि जनवरी (January) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापार में इस महीने अच्छी प्रगति होगी | जो लोग पहले से व्यापार में हैं, उन्हें व्यापार को आगें बढाने के अवसर मिलेंगे। विदेश से जुड़े काम या ऑनलाइन बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। बड़े सौदे से पहले जल्दबाजी न करें | बिजनेस में पुराने ग्राहकों से दोबारा संपर्क बन सकता है | किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ लें | करियर में नई उपलब्धिया मिल सकती है | नौकरी में प्रमोशन या जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनें नौकरी मिलनें की संभावना है |
धनु (Sagittarius) राशि जनवरी (January) 2026 शिक्षा (Education): विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में एकाग्रता और बढ़ेगी | मोबाइल, सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिये कॉल आ सकता है | उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों के लिए भी यह समय शुभ संकेत देता है।
धनु (Sagittarius) राशि जनवरी (January) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : इस महीने परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में सभी सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। घर की जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है | परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। कुछ लोगों के घर में नए सदस्य के आगमन या विवाह से जुड़ी चर्चाएँ शुरू हो सकती हैं। किसी पुराने मुद्दे पर थोड़ी बहस हो सकती है | भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है |
धनु (Sagittarius) राशि जनवरी (January) 2026 विवाह (Marriage) / प्रेमजीवन (Love life) स्थिति : इस महीने जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा | जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। संतान पक्ष से खुशी मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर कई घूमने जा सकते है | प्रेम संबंधों में रहने वाले धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना रोमांटिक रहेगा। प्रेमीयों को सलाह दी जाती है छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें और धैर्य से काम लें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, धैर्य रखें।
धनु (Sagittarius) राशि जनवरी (January) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : इस महीने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। जो लोग पहले से किसी पुराने रोग से परेशान हैं, उन्हें इस महीने राहत मिलने के संकेत हैं | महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन या थकावट महसूस हो सकती है | सर्दी-जुकाम, खांसी, सिरदर्द या एलर्जी जैसी मौसमी परेशानियाँ हो सकती हैं | हड्डियों, कमर या जोड़ों से संबंधित परेशानी कुछ जातकों को हो सकती है | आपको सलाह दी जाती है की मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें और पर्याप्त नींद ले आपके लिए अत्यंत आवश्यक है | पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियाँ जैसे गैस, एसिडिटी या पेट दर्द हो सकता है |
धनु (Sagittarius) राशि जनवरी (January) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति : जनवरी 2026 में यात्रा के योग बन रहे हैं। ये यात्राएं कामकाज से जुड़ी या पारिवारिक हो सकती हैं। यात्रा आपके लिए लाभदायक और सुखद सिद्ध होगी। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान की यात्रा से मानसिक शांति मिल सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और जरूरी सामान साथ रखें।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है धनु राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#dhanurashijanuary2026 #dhanujanuaryrashifal2026 #dhanujanuary2026rashifal #sagittariusfjanuaryhoroscope2026
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |