तुला राशि वार्षिक राशिफल 2023, Tula varshik rashifal 2023

आपको इस पेज मे तुला राशि के 2023 के राशिफल बारे मे की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी | जानिये कैसा रहेगा 2023 तुला(Tula) राशि वालो के लिए धन (Money), व्यवसाय(Business), कैरियर (Career) नौकरी, शिक्षा(Education), परिवार(Family life), विवाह (Marriage) , यात्रा(Travel), स्वास्थ (Health) बारे में |

Posted on 16-July-2022

तुला(Tula) वार्षिक राशिफल 2023

तुला राशि 2023 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : वर्ष की शुरूवात धन को लेकर मिश्रित फलदायी रहेगी परन्तु अप्रैल माह के बाद धन को लेकर नये स्त्रोत खुलेगें | शनि व गुरू की धन भाव पर दृष्टि धन को लेकर शुभ संकेत दे रही है | 

तुला राशि 2023 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : तुला राशि वालों के लिये वर्ष 2023 नौकरी व व्यवसाय के लिये मिश्रित फलदायी रहने वाला है | वर्ष की शुरूवात तो ठीक रहने वाली है परन्तु अपने कार्य को पूरा करने के लिये काफी कठिनाई महसूस होगी | सातवें भाव में राहु की स्थिति व चंद्र लग्न पर केतू का गोचर मानसिक रूप से परेशान कर सकता है | कार्य क्षेत्र में किसी पर भी ऑख बंद करके विश्वास न करे |

तुला राशि 2023 शिक्षा (Eduaction): शिक्षा के लिहाज से यह वर्ष शनि की पंचम भाव में स्थिति शिक्षा कि लिये अच्छा संकेत दे रहा है | शनि का पंचम भाव में स्वराशि से गोचर व लाभ भाव पर दृष्टि शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के संकेत देता है |

तुला राशि 2023 पारिवारिक स्थिति (Family life) : वर्ष 2023 पारिवारिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है | परिवार में शुभ कार्य होने के संकेत मिल रहे है | शनि की स्वराशि में स्थिति परिवार में आनंद का अनुभव करायेगी | 

तुला राशि 2023 विवाह (Marriage) स्थिति : सप्तम भाव में राहु की स्थिति विवाह को लेकर बहुत अच्छा संकेत नही दे रहा है | अविवाहित जातकों को मई माह के बाद विवाह के संकेत मिल रहे है | राहु की स्थिति पति पत्नी के बीच में वैचारिक मतभेद उत्पन्न करा सकती है | 

तुला राशि 2023 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : चंद्र लग्न में केतू की स्थिति मानसिक रूप से परेशान कर सकती है | वर्ष आरम्भ में स्वास्थ्य में गिरावट संभव है | परन्तु अप्रैल माह के बाद स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है |

तुला राशि 2023 यात्रा (Travel) स्थिति : वर्ष की शुरूवात में गुरू की द्वादश भाव में स्थिति विदेश यात्रा को सूचना दे रहा है | राहु व केतु के प्रभाव से बडी यात्राऐ भी होगी |  

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

किस नाम वालों कि होती है तुला राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे

check tula rashi by name

#tularashi2023 #tulavrishvarshikrashifal2023 #tula2023