Advertisements
तुला राशि अगस्त 2026 राशिफल (Tula rashi August 2026 rashifal)
तुला (Libra) राशि अगस्त (August) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : इस महीने आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। पुराने किए गए निवेशों से इस समय आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं। धन निवेश के लिए 15 अगस्त के बाद का समय अच्छा है | बारहवें भाव में केतु होने के कारण धार्मिक कार्यों या यात्राओं पर कुछ खर्च हो सकता है, लेकिन आपकी मजबूत आय के कारण वित्तीय संतुलन बना रहेगा। कुल मिलाकर, आर्थिक रूप से यह महीना बचत बढ़ाने वाला साबित होगा।
तुला (Libra) राशि अगस्त (August) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारियों के लिए यह महीना नई योजनाओं को लागू करने के लिये है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस डील पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। विदेशी स्रोतों या दूर स्थानों से जुड़े व्यापार में बड़ा लाभ देखने को मिल सकता है। यदि आप मैन्युफैक्चरिंग, आयात-निर्यात (Import-Export) या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में हैं, तो बड़े ऑर्डर मिलने के मजबूत योग हैं। करियर के मोर्चे पर यह महीना आपके लिए अत्यंत प्रगतिशील और सफलतादायक रहने वाला है। 15 अगस्त के बाद पदोन्नति (Promotion) या वेतन वृद्धि के मजबूत योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों (Boss) का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। छठे भाव का राहु कार्यक्षेत्र में आपके साहस और प्रभाव को बढ़ाएगा।
तुला (Libra) राशि अगस्त (August) 2026 शिक्षा (Education): विद्यार्थियों के लिए यह महीना मिश्रित फलदायी रहेगा। पंचम भाव के शनि आपसे अधिक मेहनत करायेगें। यदि आप अगस्त में किसी प्रतियोगी परीक्षा, बैंक, रेलवे, या प्रशासनिक सेवा (UPSC/State PSC) की परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो छठे भाव का राहु आपको अद्भुत एकाग्रता और लड़ने की शक्ति देगा। छात्रों को सलाह दी जाती है की शॉर्टकट अपनाने से बचें। जो छात्र तकनीकी, शोध (Research), या कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। एकाग्रता बनाए रखने के लिए सुबह के समय अध्ययन करना अधिक फायदेमंद रहेगा।
तुला (Libra) राशि अगस्त (August) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : घर-परिवार का माहौल इस महीने सामान्य तौर पर शांतिपूर्ण रहेगा। सुख भाव पर शुभ ग्रहों की अनुकूल दृष्टि होने से भौतिक सुख-सुविधाओं (घर की साज-सज्जा या नए गैजेट्स) पर खर्च हो सकता है। परिवार के सभी महत्वपूर्ण फैसले लेने की मुख्य जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ गई है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा और किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक विषय पर गंभीर लेकिन सकारात्मक चर्चा होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की शिक्षा या उनके व्यवहार को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है। वक्री शनि के कारण उनके साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मेहनत करनी होगी। घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के मंदिर में कपूर जलाएं और उन्हें सफेद फूल अर्पित करें।
तुला (Libra) राशि अगस्त (August) 2026 विवाहित (Marriage)/ प्रेम जीवन स्थिति (love) : अगस्त 2026 में तुला राशि के जातकों का दांपत्य जीवन मिलाजुला रहेगा। पंचम भाव में वक्री शनि की उपस्थिति के कारण जीवनसाथी के साथ संवाद में थोड़ा ठंडापन या व्यस्तता के कारण दूरियां आ सकती हैं। हालांकि, राशि स्वामी शुक्र की अनुकूलता आपसी आकर्षण और सम्मान को बनाए रखेगी। 15 अगस्त के बाद सूर्य के प्रभाव से साथी के स्वभाव में थोड़ा गुस्सा या ईगो देखने को मिल सकता है, इसलिए बहसबाजी से बचें। प्रेम जीवन में जी रहे जातकों के लिए यह महीना थोड़ा संभलकर चलने का है। छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। पार्टनर पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाय उनकी बात को समझने का प्रयास करें।
तुला (Libra) राशि अगस्त (August) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : स्वास्थ्य इस महीने आपका शानदार रहेगा | छठे भाव का राहु आपको रोगों से लड़ने की अद्भुत क्षमता देगा। पुरानी शारीरिक समस्याओं से इस महीने निजात मिल सकती है। बारहवें भाव के केतु और काम की अधिकता के कारण कभी-कभी आंखों में जलन, अनिद्रा (नींद की कमी) या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। यदि आपका काम लंबे समय तक डेस्क पर बैठने का है, तो हर दो घंटे में छोटा ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग जरूर करें। गैजेट्स और स्क्रीन से सोने से एक घंटा पहले दूरी बना लें। ध्यान और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
तुला (Libra) राशि अगस्त (August) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति : अगस्त के महीने में आपके लिए कई छोटी और लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। व्यवसाय या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं इस महीने अत्यधिक फलदायी और आर्थिक लाभ देने वाली रहेंगी। केतु के प्रभाव के कारण सुदूर या धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना भी अचानक बन सकती है, जो आपको मानसिक शांति देगी।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है तुला राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#tularashiaugust2026 #tulaaugustrashifal2026 #tulaaugust2026rashifal #libraaugusthoroscope2026
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |