Advertisements
कुंभ राशि मई 2025 राशिफल (Kumbh rashi May 2025 rashifal)
कुंभ (Aquarius) राशि मई (May) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : महीने की शुरूवात में धन की स्थिति बहुत ही अच्छी है | कई पर आपका धन अटका हुआ है तो वह आपको मिल सकता है | धन का निवेश सोच समझकर करें | कुछ पैसा आप आगें के लिये सेव कर सकते है | इस महीने अपने खर्चों पर थोडा कंट्रोलं रखें |
कुंभ (Aquarius) राशि मई (May) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारीयों के लिये महीना ठीक ठाक रहने वाला है | बिजनेस में कोई बडा निर्णय सोच समझकर लें | अपने बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रखें | जिन जातकों का कारोबार विदेश से सम्बन्धित है उनको अच्छा लाभ हो सकता है | किसी भी कार्य में अपने दिमाग का उपयोग अधिक करें | प्रोपर्टी खरीदेने और बेचनें के लिये महीना अच्छा है | करियर में उन्नति हो सकती है | जिन के पास नौकरी नहीं है उनकी नई नौकरी लग सकती है | नौकरीपेशा जातकों का अच्छा प्रमोशन हो सकता है |
कुंभ (Aquarius) राशि मई (May) 2025 शिक्षा (Eduaction): छात्रों के लिये महीना अच्छा रहनें वाला है | प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करनें वालों को इस महीने अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है | जिन छात्रों की पढ़ाई पूरी होने वाली है उन छात्रों को नौकरी का ऑफर आ सकता है | जो छात्र विदेश जाना चाहते है उनको सफलता मिल सकती है |
कुंभ (Aquarius) राशि मई (May) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) : परिवारिक जीवन इस महीने सामान्य रहेगा | परिवार में मध्य माह के बाद किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उस पर ध्यान दें | आपको सलाह दी जाती है की किसी से पैसा उधार लेकर वस्तु न खरीदे | अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है | संतान को लेकर महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है | माता-पिता का ध्यान रखें सेहत को लेकर |
कुंभ (Aquarius) राशि मई (May) 2025 विवाह (Marriage)/ प्रेम जीवन (love life) स्थिति : शादीशुदा जातकों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है | महीने के पहले भाग में अपने साथी के साथ कई घूमनें जा सकते है | प्रेमीयों के लिये महीना अच्छा रहने वाला है | प्रेमी से प्रेम विवाह की बात आगें बड सकती है | जो जातक अकेले है उनको नया साथी मिल सकता है |
कुंभ (Aquarius) राशि मई (May) 2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर थोडा ध्यान देना होगा, क्योंकि ग्रह की स्थिति सही नहीं है | महिलाओं को किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है | दिल की बीमारी वालें जातकों को डॉक्टर के बतायें रास्ते पर ही चलना है | खान पान को सही रखें नहीं तो पेट से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है | सेहत के प्रति आपको कोई भी लापरवाह नहीं करनी है, नहीं लापरवाही आपको महंगी पड सकती है |
कुंभ (Aquarius) राशि मई (May) 2025 यात्रा (Travel) स्थिति : कारोबार से सम्बन्धित यात्रा हो सकती है | वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें | दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है कुंभ राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#kumbhrashimay2025, #kumbhmayrashifal2025 #kumbhmay2025rashifal #aquariusmayhoroscope2025
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |