कुंभ राशि नवंबर 2025 राशिफल (Kumbh rashi November 2025 rashifal)
कुंभ (Aquarius) राशि नवंबर (November) 2025 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : धन को लेकर महीना सामान्य रहेगा | कुछ लोगों को विदेश से धन की प्राप्ती हो सकती है | धन निवेश को लेकर लाफरवाही न करें | कई से धन उधार लेना चाहते है तो मिल सकता है | कुछ लोग धन की बचत करनें में सफल हो सकते है | शेयर बाजार में कुछ पैसा निवेश कर करते है आगे के लिये | किसी दोस्त की आर्थिक सहायता सोच समझकर करें नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है | व्यर्थ के खर्चे आपको परेशान कर सकते है |
कुंभ (Aquarius) राशि नवंबर (November) 2025 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : व्यापारीयों के लिये महीना ठीक रहेगा | व्यापार में कोई भी बडा निर्णय लेना है तो 20 नवंबर से पहले ले ज्यादा अच्छा रहेगा | बिजनेस में अच्छी डील हो सकती है | प्रोपर्टी के कारोबारीयों के लिये महीना अच्छा है | कारोबार में कोई दिक्कत चल रही है तो वह समाप्त हो सकती है | करियर के लिये महीना बहुत ही अच्छा है | नौकरी करनें वालों के लिये महीना बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है | मध्य माह के बाद नई नौकरी मिलनें के अच्छे योग बन रहे है | ऑफिस में कुछ लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते है ध्यान रखें | कार्यस्थल पर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें |
कुंभ (Aquarius) राशि नवंबर (November) 2025 शिक्षा (Education): छात्रों के लिये महीना सामान्य रहेगा | छात्र पढाई को लेकर अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जो छात्र घर से दूर रह रहें है उनको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करनें वालों को अधिक मेहनत करनी की जरूरत है | हायर स्टेडी करनें वालें छात्रों के लिये महीना बहुत अच्छा है | कुछ छात्र पढाई के साथ -साथ पार्ट टाइम काम कर सकते है |
कुंभ (Aquarius) राशि नवंबर (November) 2025 पारिवारिक स्थिति (Family life) : पारिवारिक जीवन इस महीने शानदार रहेगा | किसी कार्य में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा | सामाजिक कार्यों में अच्छा मन लगेगा | परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है | कुछ लोग पुराना वाहन बेच कर नया वाहन खरीद सकते है | भाई बहनों से अच्छा साथ मिलेगा | दोस्तों का किसी काम में सहयोग मिल सकता है | माता पिता कोई अच्छी सलाह दे सकते है जो आपके आगें काम आयेगी | पिता और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें | संतान के साथ वाद विवाद हो सकता है | इस राशि की जो महिलायें है उनकी धार्मिक कार्यों में ज्यादा रूची रहेगी | घर परिवार में कोई समस्या चल रही है तो शनि मंदिर में शनिवार को तेल के दिये जलायें |
कुंभ (Aquarius) राशि नवंबर (November) 2025 विवाह (Marriage)/ प्रेम जीवन (love life) स्थिति : वैवाहिक जीवन इस महीने मिला झुला रहेगा | मध्य माह के बाद वैवाहिक जीवन अच्छा देखा जा सकता है | शादीशुदा जातको के जीवन में कोई समस्या चल रही है तो उसका अंत हो सकता है | अविवाहितों के शादी के अच्छे योग बन रहे है | प्रेमीयों के लिये महीना अच्छा रहेगा | लव लाइफ का आनंद लेने के लिये व्यर्थ के विवादों से दूर रहें | किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है |
कुंभ (Aquarius) राशि नवंबर (November) 2025 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : इस महीने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें | कोई रोग पहले से परेशान कर रहा है तो डॉक्टर से जरूर मिले | गर्भवती महिलाओं को इस महीने सेहत को लेकर कोई भी लाफरवाही नहीं करनी है | सीने के रोगों को लेकर सावधान रहें | खान-पान पर ध्यान दे नहीं तो पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है | अगर किसी प्रकार का नशा करते है तो तुरंत प्रभाव से छोड दे आपके स्वास्थ्य के लिये अच्छा नहीं है | काम करते समय सावधानी रखें नहीं तो चोट लग सकती है | सुबह सुबह घूमना शुरू करे इस से आपको अच्छा महशूस होगा |
कुंभ (Aquarius) राशि नवंबर (November) 2025 यात्रा (Travel) स्थिति : दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते है | नौकरी पेशा जातकों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है | वाहन सावधानी से चलायें |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है कुंभ राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#kumbhrashinovember2025, #kumbhnovemberrashifal2025 #kumbhnovember2025rashifal #aquariusnovemberhoroscope2025
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |